होम 100 परसेन्टाइल के साथ सी.एम.एस. के 5 छात्रों को विश्व में प्रथम रैंक

युवाशिक्षा

100 परसेन्टाइल के साथ सी.एम.एस. के 5 छात्रों को विश्व में प्रथम रैंक

100 परसेन्टाइल के साथ सी.एम.एस. के 5 छात्रों को विश्व में प्रथम रैंक

100 परसेन्टाइल के साथ सी.एम.एस. के 5 छात्रों को विश्व में प्रथम रैंक

लखनऊ, 23 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 5 मेधावी छात्रों ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्गत गणित विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। इन छात्रों में आदित्य वर्मा, शुब्रांशु पाण्डेय, प्रहर्ष चतुर्वेदी, सक्षम पाण्डेय एवं सुमी पाण्डेय शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्रों को सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग पचास हजार छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने गणित ज्ञान का प्रदर्शन किया तथापि इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्रों ने गणित विषय में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

            श्री शर्मा ने बताया कि आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top