होम UP में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू लगी पाबंदियों में ढील, जाने और क्या- क्या मार्केट्स में खुल चुका है

राज्यउत्तर प्रदेश

UP में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू लगी पाबंदियों में ढील, जाने और क्या- क्या मार्केट्स में खुल चुका है

कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तमाम राज्य अपने यहां लगी पाबंदियों में ढील देने शुरू कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए दो महीनों से बंद उत्तर प्रदेश में आज से रेस्टोरेंट्स और होटल खुल चुके हैं।

UP में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू लगी पाबंदियों में ढील, जाने और क्या- क्या  मार्केट्स में खुल चुका है

UP में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू-

कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तमाम राज्य अपने यहां लगी पाबंदियों में ढील देने शुरू कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए दो महीनों से बंद उत्तर प्रदेश में आज से रेस्टोरेंट्स और होटल खुल चुके हैं।

UP में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू,आइये जानते हैं क्या- क्या खुल चुका है मार्केट में- 

देश केा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश में भी आज से कई प्रतिबंधों को हटाया गया है। योगी सरकार ने कोरोना के घटते मामले को देखते हुए लॉकडाउन में छूट देनी शुरू कर दी । राज्य में पांच दिनों तक दुकानों, बाजारों को सुबह सात बजे से लेकर रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। साप्ताहिक लॉकडाउन लागू रहेगा। इसस पहले दुकानों और बाजार खोलने की अनुमति सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक थी, लेकिन सरकार ने इसमें रियायत दी है। इसके अलावा रेस्टोरेंट्स, होटल्स और पब खोले जाने की भी इजाजत दी गई है। वहीं सोमवार से सरकारी और निजी कंपनियों के दफ्तर पूरी उपस्थिति के साथ खुल गए हैं।

अनलॉक के बाद खुली दुकाने-

अप्रैल-मई महीने में कोरोना की दूसरी लहर ने बहुत अधिक तबाही मचाई है। दैनिक मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों को लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू करनी पड़ी थीं, जिसे अब धीरे-धीरे करके हटाया जा रहा है। 21 जून से कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दिल्ली में आज से खुलेंगी ये दुकानें-

दिल्ली में कोविड की दूसरी लहर के दौरान लगाई गईं विभिन्न पाबंदियों में सोमवार से ढील दी गई है। इसके तहत, सोमवार से रेस्टोरेंट, बार, पब्लिक पार्क्स और उद्यानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। दोपहर 12 बजे से लेकर रात 10 बजे तक दिल्ली के बार खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि, 50 फीसदी लोगों को जाने की ही अनुमति मिलेगी। साथ ही इस दौरान लोगों को कोरोना के प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन करना होगा। बता दें कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 124 नए मामले सामने आए। इस दौरान सात लोगों की मौत हुई है। यह 16 फरवरी के बाद सबसे कम संख्या है।

कर्नाटक में भी पाबंदियों में छूट-

कर्नाटक में भी जारी प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। सरकार ने सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। होटल में बिना एसी चलाए 50 फीसदी क्षमता के साथ लोग रह सकते हैं। आउटडोर शूटिंग की इजाजत दे दी गई है। मेट्रो भी 50 फीसदी क्षमता के साथ चल सकेगी। प्राइवेट कंपनियों में 50 फीसदी कर्मचारी दफ्तर आ सकेंगे। हालांकि, राज्य के उन 13 जिलों में जहां पर पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है, वहां पर लॉकडाउन जारी रहेगा। 

आंध्र प्रदेश में जारी रहेगा लॉकडाउन-

आंध्र प्रदेश में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन सोमवार से कई गतिविधियों में छूट दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से सुबह 6 बजे से लेकर शाम छह बजे तक दुकानों और बाजारों को खोलने का आदेश दिया गया है। हालांकि, नाइट कर्फ्यू शाम छह बजे से लेकर सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। सरकारी दफ्तर तय समय पर खुल सकेंगे और सभी कर्मचारियों को ऑफिस जाना होगा। हालांकि जिन जिलों में कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वह पर पहले की तरह ही लॉकडाउन लागू रहेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top