-1244395464.jpeg)
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022(Up assembly election 2022):-
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- UP विधानसभा चुनाव 2022 मे योगी नही हो सकते CM का चेहरा। UP में BJP के लिए सभी विकल्प खुले, CM का चेहरा कोई और भी हो सकता है।
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 :-
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के अंदर से एक बार फिर ये बात उठी है कि 2022 के लिए चेहरा योगी आदित्यनाथ के अलावा कोई और भी हो सकता है।
UP विधानसभा चुनाव 2022 मे योगी नही हो सकते CM का चेहरा : स्वामी प्रसाद मौर्य
लखनऊ: 2022 विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की आहट के साथ ही उत्तर प्रदेश की सियासत करवट लेने लगी है। सभी दल अपने-अपने स्तर से चुनावी तैयारियों में ज़लग चुके हैं, तो इस तरफ BJP को लेकर बार-बार ये सवाल उठ रहे हैं कि यूपी चुनाव बीजेपी किस के चेहरे पर लड़ेगी? सोचा जा रहा हैं कि CM योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ही बीजेपी का चेहरा होंगे या संगठन में इसको लेकर कुछ और विचार हो रहा है।
UP चुनाव 2022 मे कौन हो सकता है सीएम का चेहरा ?
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad maurya) ने कहा है, UP में BJP के लिए सभी विकल्प खुले हैं,लेकिन ये बात अभी स्पष्ट रूप से नहीं कही जा सकती कि UP विधानसभा चुनाव 2022 मे सीएम का चेहरा किसका हो सकता है। फिलहाल तो सीएम योगी हैं आगे क्या होगा ये देखना होगा। बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। मौर्य ने कहा, 2022 के चुनाव बाद सीएम का चेहरा कौन हो सकता है ये केंद्रीय नेतृत्व और विधायक दल की बैठक में तय होगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।