होम UP: टोल प्लाजा पर BJP विधायक की गुंडागर्दी, टोल कर्मी को जड़ा थप्पड़ और फ्री कराया टोल

राज्यउत्तर प्रदेश

UP: टोल प्लाजा पर BJP विधायक की गुंडागर्दी, टोल कर्मी को जड़ा थप्पड़ और फ्री कराया टोल

उत्तर प्रदेश मे मथुरा जिले के महुअन टोल पर BJP विधायक की गुंडागर्दी देखने को मिली। यहाँ BJP विधायक ने टोलकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और टोल भी कुछ समय के लिए फ्री करा दिया।

UP: टोल प्लाजा पर BJP विधायक की गुंडागर्दी, टोल कर्मी को जड़ा थप्पड़ और फ्री कराया टोल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश मे मथुरा जिले के महुअन टोल पर BJP विधायक की गुंडागर्दी देखने को मिली। यहाँ BJP विधायक ने टोलकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और टोल भी कुछ समय के लिए फ्री करा दिया। दरअसल, विधायक का आरोप था कि टोल के कर्मचारी बेवजह वाहन रोकते हैं, जिसके कारण जाम लगता है और लोगों को परेशानी होती है। वहीं, टोल प्रबंधन ने कहा कि किसी भी वाहन को 30 सेकंड से अधिक समय तक नहीं रोका जाता है। 

आपको बता दें कि यह पूरा मामला शनिवार शाम का है। बलदेव से विधायक पूरन प्रकाश अपने काफिले के साथ आगरा की तरफ से मथुरा लौट रहे थे। टोल प्रबंधन ने बताया कि भाजपा विधायक के आगे जो गाड़ी थी, उसे टोल पर कुछ सेकंड के लिए रोककर एंट्री करने के बाद जाने दिया गया। इसके बाद जैसे ही विधायक की गाड़ी पहुंची तो सिग्नल नीचे आ गया और कुछ ही सेकंड में सिग्नल ऊपर हो गया। इसी पर भाजपा विधायक गुस्साए गए।

उन्होंने गाड़ी से उतर कर टोल कर्मी को थप्पड़ मार दिया। कहा कि मेरी गाड़ी को टोल पर रोका गया। भाजपा विधायक के कहने पर उनके साथ चल रहे पुलिस कर्मी व अन्य ने सभी टोल फ्री करा दिए और बिना टोल दिए करीब 18 मिनट तक वाहन गुजरते रहे। उसी दौरान विधायक ने कहा कि यहां तैनात कर्मचारी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। जाम लगने से लोगों को परेशानी होती है।

विधायक ने वहां खड़े होकर डीएम और एसएसपी से ही शिकायत की। जब तक विधायक वहां रहे, जोर-जोर से चिल्लाकर हंगामा करते रहे। वहीं, विधायक पूरन प्रकाश ने टोल कर्मी को थप्पड़ मारने के आरोप को नकार दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top