होम UP Election 2022: अखिलेश यादव का ऐलान, चाचा शिवपाल से होगा गठबंधन

राज्यउत्तर प्रदेश

UP Election 2022: अखिलेश यादव का ऐलान, चाचा शिवपाल से होगा गठबंधन

अखिलेश यादव ने सैफई में बुधवार को साफ कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और प्रसपा से गठबंधन होगा। उन्होंने ये भी कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में पूरा सम्मान किया जाएगा।

UP Election 2022: अखिलेश यादव का ऐलान, चाचा शिवपाल से होगा गठबंधन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अखिरकार चाचा शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) से गठबंधन को लेकर अपना पक्ष रखा। अखिलेश यादव ने सैफई में बुधवार को साफ कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और प्रसपा से गठबंधन होगा। उन्होंने ये भी कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में पूरा सम्मान किया जाएगा।

ज्ञात हो, प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कई मौकों पर समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने के अपनी इच्छा जाहिर कर चुके है। बीते दिनों उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी मुलायम सिंह यादव से बात हुई है, उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश नहींं भी तैयार हुई तो वह खुद उनका प्रचार करेंगे।

समाजवादी पार्टी शिवपाल यादव के दल से और सभी छोटे और क्षेत्रीय दलों से करेगी गठबंधन-

अखिलेश यादव हर साल की तरह इस बार भी दीपावली का त्योहार मनाने अपने गांव सैफई  में हैं। पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी शिवपाल यादव के दल से और सभी छोटे और क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करेगी।

सपा में होगा चाचा शिवपाल का पूरा सम्मान: अखिलेश ने कहा

पत्रकारों से वार्ता के दौरान अखिलेश ने इस कहा कि चाचा शिवपाल यादव का पार्टी में पूरा सम्मान होगा और ज्यादा सम्मान करने का काम समाजपार्टी के लोग करेंगे। अखिलेश ने कहा कि कई दल समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े हैं। हाल ही में ओमप्रकाश राजभर भी समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े।

यह भी पढ़ें : BJP सरकार ने किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई की दोगुनी-अखिलेश यादव

इससे पहले सोमवार को अलीगढ़ में शिवपाल यादव ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का सपा में सम्मानजनक स्वागत होता है तो वह अपनी पार्टी का विलय सपा में करने के लिए तैयार हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि अगर सपा उन्हें पार्टी में शामिल करना चाहती है तो वह चाहते हैं कि न केवल खुद उन्हें, बल्कि उनके सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी वही सम्मान मिलना चाहिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top