होम प्रेम हो तो विजय प्रसन्ना की तरह जो गाय की बछिया को अपनी बेटी बना लिया

देश

प्रेम हो तो विजय प्रसन्ना की तरह जो गाय की बछिया को अपनी बेटी बना लिया

अहमदाबाद : अहमदाबाद के कारोबारी को गायों से इतना प्रेम है कि उन्होंने गाय के बछिए को ही अपनी बेटी बना दिया। वो बछिए को अपनी बेटी मानते हैं। उसकी सेवा करते हैं। उसे साथ में खाना खिलाते हैं और अपने साथ बिस्तर पर सुलाते हैं।

प्रेम हो तो विजय प्रसन्ना की तरह जो गाय की बछिया को अपनी बेटी  बना लिया

अहमदाबाद : अहमदाबाद के कारोबारी को गायों से इतना प्रेम है कि उन्होंने गाय के बछिए को ही अपनी बेटी बना दिया। वो बछिए को अपनी बेटी मानते हैं। उसकी सेवा करते हैं। उसे साथ में खाना खिलाते हैं और अपने साथ बिस्तर पर सुलाते हैं। 44 साल के विजय प्रसन्ना को गायों से बेहद प्रेम है। इसी प्रेम के चलते प्रसन्ना ने बछिया को अपनी बेटी बना लिया है। जिस तरह को अपनी लाडली बेटी को प्यार करते हैं उसी तरह से वो पूनम नाम की गाय से जन्मी बछिए को भी मानते हैं। वो उसे अपने घर ले जाते हैं। उसे अपने साथ ही खाना खिलाते हैं और तो और तो उसे अपने घर के बेड पर ही सुलाते हैं। कारोबारी होकर उसका गोबर भी खुद साफ करते हैं। उन्होंने अपने बछिए का नाम सरस्वती रखा है। प्रसन्ना कहते हैं कि सरस्वती हमारी बेटी की तरह है। प्रसन्ना अपनी सरस्वती का पूरा ख्याल रखते हैं। उसके आने-जाने के लिए उन्होंने अपनी एसयूवी को भी मॉडिफाई करवाया है। कि मैं अपने घर और जिम जैसी जगहों पर सरस्वती को इसलिए ले जाते हैं ताकि अधिक से अधिक लोग गाय के बारे में जागरूक हों। और लोग उनसे सीखे कि गायों को किस तरह सम्मानपूर्वक रखा जा सकता है। प्रसन्ना गोमूत्र का सेवन भी करते हैं और कहते हैं कि गाय का दूध ज्यादातर बीमारियों को खत्म कर देता है। यह वजन घटाने में भी अहम है। प्रसन्ना के मुताबिक गायों की वजह से उनके घर में सुख-शांति, खुशहाली है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top