होम विराट और अनुष्का का हनीमून इटली की बर्फीली पहाड़ियों में वायरल हुई तस्वीरें

खेल-संसार

विराट और अनुष्का का हनीमून इटली की बर्फीली पहाड़ियों में वायरल हुई तस्वीरें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद अपना हनीमून रोम में मना रहे हैं। अनुष्का ने अपने हनीमून की फोटो शेयर की है। अनुष्का ने फोटो के साथ लिखा, वाकई स्वर्ग में हैं। सिर्फ कुछ ही मिनटों में इस तस्वीर पर लाखों लाइक भी आ गए हैं।

 विराट और अनुष्का का हनीमून  इटली की बर्फीली पहाड़ियों में वायरल हुई तस्वीरें

रोम : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद अपना हनीमून रोम में मना रहे हैं। अनुष्का ने अपने हनीमून की फोटो शेयर की है। अनुष्का ने फोटो के साथ लिखा, वाकई स्वर्ग में हैं। सिर्फ कुछ ही मिनटों में इस तस्वीर पर लाखों लाइक भी आ गए हैं। फोटो में अनुष्का के हाथों में लगी मेहंदी और अंगूठी दिख रही है। इस अंगूठी की कीमत 1 करोड़ रुपये है। इस अंगूठी को ऑस्ट्रिया के एक डिजाइनर ने बनाया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इटली के फ्लोरेंस में 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। क्रिकेट और बॉलीवुड के लिए दोनों ने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया है। क्रिकेटर्स और पॉलीटिशियंस के लिए 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया जाएगा। वहीं 26 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड के लिए एक रिसेप्शन होगा।

रिसेप्शन के बाद दोनों मुंबई के वर्ली में रहेंगे जहां उन्होंने पिछले साल 34 करोड़ का एक घर खरीदा था। दोनों के इस घर की तस्वीरें हाल ही में वायरल भी हुईं थीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top