होम किन किन देशों को अब मास्क लगाना जरुरी नहीं है, देखिये पूरी लिस्ट

समाचारदेश

किन किन देशों को अब मास्क लगाना जरुरी नहीं है, देखिये पूरी लिस्ट

चीन में ही कोरोना का सबसे पहला मामला मिला था। और चीन ने ही सबसे पहले कोरोना को हरा कर लोगों को मास्क न पहने की आज़ादी दिला दी। हालांकि अब भी ही लोगों को ऐसी जगह मास्क लगाने के लिए कहा जाता है जो हवादार नहीं है। इसके अलावा यहां हॉस्पिटल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनना अनिवार्य है।

किन किन देशों को अब मास्क लगाना जरुरी नहीं है, देखिये पूरी लिस्ट

किन किन देशों को अब मास्क लगाना जरुरी नहीं है, देखिये पूरी लिस्ट 

चीन :- चीन में ही कोरोना का सबसे पहला मामला मिला था। और चीन ने ही सबसे पहले कोरोना को हरा कर लोगों को मास्क न पहने की आज़ादी दिला दी। हालांकि अब भी ही लोगों को ऐसी जगह मास्क लगाने के लिए कहा जाता है जो हवादार नहीं है। इसके अलावा यहां हॉस्पिटल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनना अनिवार्य है।

अमेरिका:- सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा था कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दो डोज़ ले ली है उन्हें मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे कि बस, ट्रेन और हवाई जहाज में दो डोज़ की वैक्सीन लगाने के बाद भी लोगों को मास्क लगाना जरुरी है।

न्यूज़ीलैंड :- पिछले एक साल से प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड -19 महामारी के खिलाफ शानदार काम किया है। उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। अब यहाँ मास्क लगाना जरूरी नहीं है। न्यूज़ीलैंड में पिछले दिनों सिर्फ 2,658 कोविड -19 मामले और 26 मौतें दर्ज की गई थी। कुछ दिन पहले ही ऑकलैंड में एक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था, जिसमें बिना सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के करीब 50,000 लोगों ने हिस्सा लिया था।

भूटान :- भूटान की सीमा भारत और चीन से लगी है। इसके बावजूद यहाँ कोरोना के चलते लॉकडाउन नहीं लगाया गया। यहाँ 90 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग गई है। भूटान में कोरोना से सिर्फ 1 मौत हुई। जबकि यहाँ कोरोना के महज 1309 मामले सामने आए।

इजराइल :- इस साल अप्रैल से ही देश को कोरोना फ्री घोषित कर दिया गया। अब तक यहाँ 70 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग गई है। अब यहाँ मास्क पहनना जरुरी नहीं है। 24 अप्रैल के बाद यहां कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

होआई :- यहाँ  भी मस्क पहनना जरूरी नहीं है। करीब 57 फीसदी लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लग गई है। यहाँ खेल के मैदान भी खोल दिए गए हैं।

भारत :-  भारत को अभी कोराना से लंबी लड़ाई लड़नी होगी। फिलहाल दूर-दूर तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं कि लोगों को इस वायरस राहत मिलने वाली हो। साल के अंत तक जब ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लग जाएगी उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। यानी भारत में फिलहाल लोगों को मास्क से जल्दी राहत मिलने वाली नहीं है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top