होम किस देश के कर्मचारी सबसे ज्यादा घंटों तक काम करते हैं, जानिए?

समाचारविदेशयुवाजीके अपडेट

किस देश के कर्मचारी सबसे ज्यादा घंटों तक काम करते हैं, जानिए?

यूरोपीय संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इकनॉकमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) के एक सर्वे में यह बात सामने आयी कि मैक्सिको में आधिकारिक तौर पर काम के घंटे सबसे ज्यादा हैं।

किस देश के कर्मचारी सबसे ज्यादा घंटों तक काम करते हैं, जानिए?

इस देश में साल में 2127 घंटे काम

यूरोपीय संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इकनॉकमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) के एक सर्वे में यह बात सामने आयी कि मैक्सिको में आधिकारिक तौर पर काम के घंटे सबसे ज्यादा हैं। यहाँ सालभर में एक कर्मचारी औसतन 2127 घंटे काम करता है। यहाँ पर कंपनियां अपने लोगों को छुट्टियां भी कम देती है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां सालभर में 10 सवैतनिक छुट्टि्यां हैं। 26.6% कर्मचारी काम के लंबे घंटों की शिकायत लगातार करते आ रहे हैं, हालांकि इसपर कोई सख्त नियम नहीं बन सका।

दूसरे नंबर पर कोस्टा रिका 

मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका भी इसी श्रेणी में है। यहाँ सालभर में कर्मचारी लगभग 2060 घंटे काम करते हैं। पहले इस श्रेणी में दक्षिण कोरिया था। लेकिन वहाँ पर साल 2018 में सरकारी नियम बनाकर काम के घंटों को कम किया गया। हालांकि कम करने के बाद भी वहां हफ्ते में 52 घंटे काम देना होता है। आपको बता दें कि विकसित मुल्कों में इसी देश में काम के घंटे सबसे लंबे हैं।

रूस भी काम के लंबे-लंबे घंटों के लिए जाना जाता है। वैसे वहाँ पर सप्ताह में 40 घंटे ही काम का नियम है। और अगर कोई ओवरटाइम करना चाहे तो उसे भी 50 घंटे से ज्यादा समय देने की इजाजत नहीं। इसके बाद भी वर्कोहलिक रूसी आबादी घर से काम करती है ताकि ज्यादा से ज्यादा पैसे कमा सके। रूस में वैसे छुट्टियां भी ठीक-ठाक हैं। वहाँ पब्लिक हॉलिडे के अलावा साल की 28 छुट्टियां मिलनी तय हैं।

आपको बता दे कि चीन में उसके अपने ही लोग भड़कने लगे हैं। दरअसल वहाँ  युवा काम के ज्यादा घंटों से परेशान हैं और सप्ताह के 6 दिन रोजाना 12 घंटे काम के विरोध कर रहे हैं। चीन सरकार इस अभियान की पहुंच रोकने के लिए सेंसरशिप में लगी है। वैसे चीन दुनिया का पहला या अकेला देश नहीं, जहाँ कर्मचारियों के काम के घंटे खिंचते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top