होम 38 भारतीय को क्यों किया गया गिरफ्तार

विदेश

38 भारतीय को क्यों किया गया गिरफ्तार

ब्रिटेन में 38 भारतीय को किया गया गिरफ्तार अवैध वीजा पर कर रहे थे काम

38 भारतीय को क्यों किया गया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली : ब्रिटेन में इमीग्रेशन अधिकारियों ने लीसेस्‍टर शहर स्थित दो कपड़ा फैक्‍ट्रियों में छापेमारी कर 9 महिलाओं सहित 38 भारतीयों को हिरासत में लिया है। इन सभी लोगों पर वीजा से अधिक अवधि तक रहने या अवैध तौर पर काम करने का आरोप है। इमीग्रेशन अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी भारतीयों के पास वैध वीजा भी नहीं था।वहीं जिन दो कंपनियों में छापा मारा गया है उनपर अवैध तरीके से काम करवाने के लिए 20000 पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया है।

खबरों के मुताबिक पकड़े गए लोगों में 31 लोग अपनी वीजा अवधि से अधिक समय तक रहे सात लोग देश में अवैध तौर पर घुसे और एक ने अपनी वीजा शर्तों का उल्लंघन करके काम किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top