होम क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, भारत में कब से हुई शुरुआत

इतिहास के पन्नों से

क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, भारत में कब से हुई शुरुआत

14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। 14 नवंबर को आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्‍म हुआ था, उनके जन्मदिन को ही देश में भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे.

क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, भारत में कब से हुई शुरुआत

इतिहास से पन्नों से। 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। 14 नवंबर को आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्‍म हुआ था, उनके जन्मदिन को ही देश में भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे, उन्हें भी बच्चों के बीच वक्त गुजारना बहुत अच्छा लगता था और बच्चे भी उन्‍हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के प्रति नेहरू के स्नेह के चलते ही उनके जन्म के दिन को बाल दिवस के तौर पर आज मनाया जाता है।

नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने का फैसला कब हुआ -

आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का 27 मई 1964 को निधन हुआ। पं. नेहरु के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि हर साल उनके जन्मदिवस यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा और बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

स्कूल-कॉलेजों में कैसे मनाया जाता है बाल दिवस -

बाल दिवस पर देश के प्रत्येक स्कूल-कॉलेजों में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बच्चों को पंडित नेहरू की जिंदगी और राजनीतिक सफर के बारे में बताया जाता है। साथ ही बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। बच्चे वाद-विवाद, खेलकूद, पेंटिंग, कविता-पाठ जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। स्कूलों में इस दिन पढ़ाई नहीं होती।

विश्व के कई देशों में मनाया जाता है बाल दिवस -

भारत के अलावा भी कई देशों में चिल्ड्रंस डे मनाया जाता है। हालांकि दुनिया में बाल दिवस मनाए जाने की तारीख एक नहीं है। बाल दिवस 1925 से दुनिया के कई देशों में मनाया जाने लगा था। कई देशों में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। माना जाता है कि तुर्की में पहली बार बाल दिवस मनाया गया था। यूनाइटेड नेशंस ने 20 नवंबर 1954 को बाल दिवस मनाने की घोषणा की। भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को जबकि दुनिया के दूसरे देशों में अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीखों में मनाया जाता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top