होम हर तरफ तेरा ही जलवा : भारतीय जनता पार्टी

देश

हर तरफ तेरा ही जलवा : भारतीय जनता पार्टी

देश की 70 फीसदी आबादी में से 50 फीसदी की आबादी पर भाजपा का राज है, भारतीय जनता पार्टी इस समय में देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है

हर तरफ तेरा ही जलवा : भारतीय जनता पार्टी

पटना : देश की 70 फीसदी आबादी में से 50 फीसदी की आबादी पर भाजपा का राज है, भारतीय जनता पार्टी इस समय में देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, ऐसे में अगर उसके सहयोगियों को मिला लिया जाए तो देश की 70 फीसदी आबादी पर भाजपा का शासन है। बिहार में सरकार बनाने के बाद पार्टी के दिग्गज नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि हमारी पार्टी का अगला टार्गेट कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश है। उन्होंने कह कि हम यहां दो तिहाई वोट से जीतकर सरकार बनाएंगे। हमारा लक्ष्य है भ्रष्टाचार और कांग्रेसमुक्त भारत, आने वाले समय में आपको देश के किसी भी हिस्से में पंजे का निशान देखने को नहीं मिलेगा।

बिहार में सरकार बनाने के साथ ही भाजपा देश के 18 राज्यों में अपनी सरकार बनाने में सफल रही है, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि दस राज्यों में भाजपा की अकेले की सरकार है जबकि आठ राज्यों में गठबंधन की सरकार है। लेकिन बिहार के लिए हमेशा से बड़ी चुनौती रहा है। दिल्ली में हार के बाद बिहार की हार ने पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया था। लेकिन नीतीश की अगुवाई में पार्टी एक बार फिर से यहां गठबंधन की सरकार बनाने में सफल हुई है।

आपको बता दे कि इस साल के अंत में ना सिर्फ हिमाचल प्रदेश बल्कि कर्नाटक और गुजरात में भी चुनाव होने वाले हैं। पार्टी को उम्मीद है कि वह गुजरात में आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन उसके लिए बड़ी चुनौती है हिमाचल और कर्नाटक, दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में अगर भाजपा इन दोनों राज्यों को जीतने में सफल होती है तो कांग्रेस देश के सभी बड़े राज्यों में अपनी सरकार खो देगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top