होम आई.बी.टी. में सी.एम.एस. छात्रा ने विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया देश का गौरव

शिक्षा

आई.बी.टी. में सी.एम.एस. छात्रा ने विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया देश का गौरव

आई.बी.टी. में सी.एम.एस. छात्रा ने विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया देश का गौरव

आई.बी.टी. में सी.एम.एस. छात्रा ने विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया देश का गौरव

सी.एम.एस. द्वारा रु. 50,000/- के नगद पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित

लखनऊ, 30 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-7 की छात्रा आकृति सम्यक ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में अंग्रेजी विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर देश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि हेतु आकृति को सी.एम.एस. द्वारा रु. 50,000/- का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी ने आकृति की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्र की यह सफलता न सिर्फ सी.एम.एस. के लिए अपितु प्रदेश व देश के लिए गौरव की बात है। डॉ. गाँधी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाइयाँ दी। विदित हो कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग पचास हजार छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आकृति ने अंग्रेजी विषय में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top