होम सी.एम.एस. शिक्षकों का चरित्र निर्माण मार्च एवं ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ आज

शिक्षा

सी.एम.एस. शिक्षकों का चरित्र निर्माण मार्च एवं ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ आज

सी.एम.एस. शिक्षकों का चरित्र निर्माण मार्च एवं ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ आज

सी.एम.एस. शिक्षकों का चरित्र निर्माण मार्च एवं ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ आज

लखनऊ, 9 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाएं कल दिनाँक 10 मई 2019, शुक्रवार को प्रातः 7.00 बजे से विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर चारित्रिक उत्थान का अलख जगायेंगे एवं भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण एवं नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील करेंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस ‘चरित्र निर्माण मार्च’ का उद्देश्य भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगाना है, साथ ही समाज को यह संदेश देना है कि चारित्रिक व नैतिक उत्थान के बगैर आदर्श समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है। सी.एम.एस. शिक्षकों के इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट वं चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर प्रो. गीता गाँधी किंगडन समेत सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याएं व कई प्रख्यात हस्तियाँ अपनी उपस्थित दर्ज करायेंगे।

            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों के ‘चरित्र निर्माण मार्च’ के उपरान्त ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का भव्य आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इण्डिया टुडे मैगजीन के एडीटर (रिसर्च), श्री अजीत कुमार झा इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करेंगे तथापि रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सी.एम.एस. शिक्षकों की वर्ष भर की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि इस भव्य समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही साथ उनके माता-पिता व शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा, देश-विदेश में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों व शिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top