होम आई.आई.टी.-जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. के 41 छात्रों ने सफल होकर बनाया नया कीर्तिमान

शिक्षा

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. के 41 छात्रों ने सफल होकर बनाया नया कीर्तिमान

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. के 41 छात्रों ने सफल होकर बनाया नया कीर्तिमान

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. के 41 छात्रों ने सफल होकर बनाया नया कीर्तिमान

लखनऊ, 27 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 41 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष प्रतिष्ठित आई.आई.टी.-जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित होकर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ये मेधावी छात्र अब देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेजों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे, साथ ही सामाजिक विकास में भी योगदान देंगे। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. के कर्तव्यपरायण शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. छात्र प्रतिवर्ष आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक सेवाओं में भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि देश की इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने सर्वाधिक संख्या में चयनित होकर विद्यालय के गौरवमयी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। आई.आई.टी.-जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. के 41 छात्रों में रित्विक घोष, केशव कपूर, मधुर कुमार, राघव प्रकाश अग्रवाल, आर्यन रस्तोगी, अनेश श्रीवास्तव, सचिन जेठनन्दानी, अक्षत बरनवाल, अम्बुजा बुडाकोटी, वेदांग अग्रवाल, अक्षत मेहता, पाँखुरी सक्सेना, आदित्य सिंह चौहान, सुयश वर्धन माथुर, निहारिका कुमार, विदित चोपड़ा, सुदीप कुमार श्रीवास्तव, देव गोयल, प्रखर कृष्णा, रितेश सिंह, रिद्धिमा पाण्डेय, दीपक सधवानी, सुजय रस्तोगी, आयुष वर्मा, अतुल द्विवेदी, सारा शंकर, मृगांक सचान, तर्ष मनोहर, सत्यम अग्रवाल, देवांश पाण्डेय, अर्पित गोयल, अर्थ राज, अभिनव तिवारी, सताक्षी, प्रखर अग्रवाल, शिखर गुप्ता, आयुष अस्थाना, देवांश, दीपक, विक्रम प्रताप सिंह एवं आयुष चौधरी शामिल हैं। विभिन्न प्रोफेशनल प्रतियोगिताओं एवं बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी सी.एम.एस. के 2940 छात्रों ने आई.एस.सी. व आई.सी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अलावा, सर्वाधिक 80 छात्र विश्व के टॉप विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु चयनित हुए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top