होम अवैध स्मैक के साथ 01अभियुक्त गिरफ्तार व 210 शीशी नेपाली शराब बरामद

उत्तर प्रदेशअपराध

अवैध स्मैक के साथ 01अभियुक्त गिरफ्तार व 210 शीशी नेपाली शराब बरामद

शुक्रवार दिनांक 11.10.2019 को स्मैक तस्करी व अन्य तस्करी के रोकथाम हेतु थाना स्थानीय पर गठित टीम एंव एस0एस0वी0 की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर भारत से नेपाल राष्ट्र ले जाकर नाजायज स्मैक को बेचने हेतु ले जाते हुए

अवैध स्मैक के साथ 01अभियुक्त गिरफ्तार व 210 शीशी नेपाली शराब बरामद

शुक्रवार दिनांक 11.10.2019 को स्मैक तस्करी व अन्य तस्करी के रोकथाम हेतु थाना स्थानीय पर गठित टीम एंव एस0एस0वी0 की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर भारत से नेपाल राष्ट्र ले जाकर नाजायज स्मैक को बेचने हेतु ले जाते हुए अभियुक्त मुबारक पुत्र साकिर निवासी मो0 किला थाना नानपारा जनपद बहराइच के पास से 55 ग्राम अवैध स्मैक सहित रोडबेज बस स्टाप कस्बा रुपईडीहा के पास से समय करीब 23:20 रात्रि हिरासत पुलिस में लिया गया तथा उपरोक्त अपराध के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 371/19 धारा 8/21 एनडीपीएस0 एक्ट में न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय सदर बहराइच भेजा गया।

गिरफ्तारी टीमः-

1. उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार मिश्र थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच ।

2. कां0 अशोक कुमार यादव थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।

3. कां0 फुल्लर प्रसाद थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।

4.निरीक्षक रमेश कुमार ग्वाला 42 बी वाहनी सी समयवाय थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।

5. आरक्षी सामान्य रमेश यादव 42बी वाहनी सी समयवाय थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।

6. आरक्षी सामान्य सगीर अहमद 42बी वाहनी सी समयवाय थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।

7. आरक्षी सामान्य मोहन 42बी वाहनी सी समयवाय थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।

वही पुलिस अधीक्षक बहराइच डॉ0 गौरव ग्रोवर  द्वारा आगामी विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत वारंटियों/अभियुक्तों/व अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी व चेकिंग सम्बन्धी निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक सुजौली रामजी यादव को मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग नेपाली शराब के साथ नेपाल की तरफ से आ रहे है,जिसपर SSB व थाना स्थानीय द्वारा मौके पर गस्त किया गया गस्त के दौरान क्षेत्र 210 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई अभियुक्त मौके से फरार हो गए। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम:-

1. प्रभारी निरी0 रामजी यादव व टीम थाना सुजौली।

2. एसएसबी टीम।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top