होम अखिलेश का तंज, जहां EVM से हुआ चुनाव वहां हुई BJP की जीत

उत्तर प्रदेश

अखिलेश का तंज, जहां EVM से हुआ चुनाव वहां हुई BJP की जीत

यूपी में निकाय चुनाव पर सबकी नजर थी जिसका परिणाम भाजपा के पक्ष में गया। निकाय चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा का अगला टारगेट अब गुजरात चुनाव है।

अखिलेश का तंज, जहां EVM से हुआ चुनाव वहां हुई BJP की जीत

यूपी में निकाय चुनाव पर सबकी नजर थी जिसका परिणाम भाजपा के पक्ष में गया। निकाय चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा का अगला टारगेट अब गुजरात चुनाव है। पार्टी ने 16 में से 14 नगर निगम सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पर भी पार्टी का दबदबा पहले से बेहतर रहा। हाल ही के चुनावी नतीजों पर गौर फरमाए तो कुछ असमंजस वाली तस्वीर नजर आती है।

जानकारी के अनुसार चुनावी नतीजों की खास बात सामने आई है कि नगर निगम में जहां भाजपा ने तकरीबन आधी सीटें जीत लीं वहां ईवीएम से वोटिंग हुई जबकि नगर पंचायत और नगर पालिका में वोटिंग के लिए मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया। नतीजों को लेकर समाजपार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ईवीएम में कोई भी बटन दबाने पर वोट भाजपा को ही गया इसलिए ईवीएम पर अब भरोसा नहीं रहा। आगामी चुनाव मतपत्रों से ही कराए जाने चाहिए।

अगर नगर पंचायत की बात की जाए तो भाजपा का प्रदर्शन यहां काफी कमजोर रहा है। नगर पंचायत सदस्य के लिए 5446 वार्ड में चुनाव हुए और इनमें से 664 पर ही भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे। यानी भाजपा को नगर पंचायत के 12.22% वार्डों में जीत मिली। नगर पालिका परिषद सदस्य और नगर पंचायत सदस्यों का कुल आंकड़ा देखा जाए तो करीब 15 फीसदी वार्डों पर ही भाजपा के उम्मीदवारों को जीत मिली है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top