होम अन्ना के 56 इंच की जीभ वाले चेले ने दिल्ली को बर्बाद करके रख दिया : मनोज तिवारी

उत्तर प्रदेश

अन्ना के 56 इंच की जीभ वाले चेले ने दिल्ली को बर्बाद करके रख दिया : मनोज तिवारी

अन्ना के 56 इंच की जीभ वाले चेले ने दिल्ली को बर्बाद करके रख दिया : मनोज तिवारी

अन्ना के 56 इंच की जीभ वाले चेले ने दिल्ली को बर्बाद करके रख दिया : मनोज तिवारी

वाराणसी. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पर आज वाराणसी में कहा कि अन्ना का दिया हुआ एक चेला केजरीवाल है जिसने दिल्ली को तहस-नहस कर दिया फिर भी उसका विरोध अन्ना नहीं करते है। जिस व्यक्ति ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ध्वस्त कर दिया। जिसने अस्पतालों में रिजर्वेशन लगा दिया, उसके खिलाफ अन्ना क्यों नहीं बैठते हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि तब के अन्ना और अब के अन्ना में बहुत बड़ा अंतर है।

आप के बजट को बताया रेड बजट है
दिल्ली सरकार के ग्रीन बजट के प्रश्न पर मनोज तिवारी ने कहा कि आप ने दिल्ली में दो वर्ष पहले से ग्रीन टैक्स लेना शुरू कर दिया था। इससे एक साल में 12 सौ करोड़ रुपये आया जिसे दिल्ली सरकार ने खर्च ही नहीं किया। जो सरकार ग्रीन टैक्स के पैसे को खर्च ही ना करे उसका बजट ग्रीन नहीं उसका बजट रेड है। सभी विकास कार्यों को रेड सिग्नल (रोक देने वाला ) दिखाने वाला है। यह सब भृष्टों की सरकार है। ग्रीन बजट कहने से नहीं होता है। आज दिल्ली पॉल्यूशन में नंबर 1 शहर है। आखिर क्या किया तीन साल में उन्होंने। कुछ लोग की 56 इंच की छाती है और कुछ लोग की 56 इंच की जुबान है, उनका जो मन किया वह बोल देते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top