होम अर्जुन कपूर कर रहे मलाईका अरोड़ा को डेट, दोस्त करण जौहर ने किया खुलासा

बॉलीवुड

अर्जुन कपूर कर रहे मलाईका अरोड़ा को डेट, दोस्त करण जौहर ने किया खुलासा

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लाख छिपाकर रखें और उस पर कुछ भी न कहें, लेकिन उन्हीं के दोस्त करण जौहर ने उनके अफेयर से परदा उठा दिया है।

अर्जुन कपूर कर रहे मलाईका अरोड़ा को डेट, दोस्त करण जौहर ने किया खुलासा

मुंबई। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लाख छिपाकर रखें और उस पर कुछ भी न कहें, लेकिन उन्हीं के दोस्त करण जौहर ने उनके अफेयर से परदा उठा दिया है। 

आखिरकार खुलासा हो ही गया। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कई जगहों पर साथ-साथ देखा गया है। कभी डिनर पर तो कभी पार्टी और अन्य इवेंट्स में दोनों हाथों में हाथ डाले देखे गए हैं, लेकिन अर्जुन या फिर मलाइका, दोनों में से किसी ने भी कभी कबूल नहीं किया कि वे रिलेशनशिप में हैं। पर अब इससे पर्दा उठ गया है। 

फिल्ममेकर करण जौहर ने कन्फर्म कर दिया है कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कैसे? चलिए आपको बताते हैं। आपको यह तो याद ही होगा कि 'कॉफी विद करण 6' के एक एपिसोड में अर्जुन कपूर ने यह तो कबूल कर लिया था कि वह अब सिंगल नहीं हैं, लेकिन यह बात उन्होंने राज़ ही रखी थी कि वह किसे डेट कर रहे हैं. हालांकि अंदर ही अंदर सब लोग इशारा समझ रहे थे। 

अब जब क्रिकेटर्स के. एल. राहुल और हार्दिक पांड्या करण जौहर के चैट शो में पहुंचे, तो करण ने अर्जुन और मलाइका के रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया। जब करण ने के. एल. राहुल से उनके बॉलिवुड क्रश के बारे में पूछा तो राहुल ने मलाइका का नाम लिया, पर साथ ही कहा कि अब उनका क्रश मलाइका पर नहीं है। इस पर करण जौहर ने तपाक से कहा, 'क्योंकि वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं इसलिए? बस इसके बाद तो यह बात सभी के सामने आ ही गई। 

खैर, अब देखना यह होगा कि इस पर अर्जुन कपूर और मलाइका कैसे रिऐक्ट करेंगे। फिलहाल तो फैंस इसी का इंतज़ार कर रहे हैं कि अर्जुन और मलाइका कब अपने रिश्ते पर बात करेंगे। खबरें तो ये भी आ रही हैं कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top