होम सुहागरात से पहले गूंजी किलकारी, दिया बेटे को जन्म

उत्तर प्रदेश

सुहागरात से पहले गूंजी किलकारी, दिया बेटे को जन्म

सुहागरात से पहले गूंजी किलकारी, दिया बेटे को जन्म

सुहागरात से पहले गूंजी किलकारी, दिया बेटे को जन्म

उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन मुसलमानन गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। इस  गांव में शादी के बाद विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन की घर की दहलीज के अंदर घुसते ही तबीयत खराब हो गई। नई नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए आरती की थाल लिए खड़ी घर की महिलाओं को ये आभास हुआ कि दुल्हन प्रसव पीड़ा से कराह रही है। महिलाओं ने आरती की थाल अलग रखी और दुल्हन का प्रसव कराया फिर थोड़ी देर में बेटे की किलकारी गूंजी।

क्या है पूरा मामला 
मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन मुसलमानन गांव का है। उक्त गांव निवासी विमलेश पुत्र सुमेर पासी की शादी अचलगंज थाना क्षेत्र के जरगांव निवासी सोनम देवी पुत्री मेवालाल के साथ हुई थी। सात फेरों के बाद दुल्हन विदा होकर अपने घर आई। नई नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए महिलाएं दरवाजे पर खड़ी थीं। दुल्हन स्वागत के लिए उतारी गई। परछन की थाल लिए महिलाएं आगे बढ़ी लेकिन इसी बीच दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। परछन की थाल लिए महिलाएं खड़ी महिलाएं दुल्हन को संभाला और प्रसव पीड़ा से तड़प रही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया।

पति ने की पुलिस में शिकायत
दुल्हन द्वारा बच्चे को जन्म देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। दूल्हे ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी वहीं लड़की के मां बाप को इस संबंध में बताया गया। विमलेश ने लड़की के मां बाप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपनी लड़की को ले जाने को कहा। इस संबंध में सफीपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी है। लड़की वाले अपनी लड़की ले जाएंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top