होम राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन’ में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं कोलकाता रवाना

शिक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन’ में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं कोलकाता रवाना

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विभिन्न कैम्पस की 12 प्रधानाचार्याएं राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु कोलकाता रवाना हो गई। यह सम्मेलन ऐसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट (ए.एस.आई.एस.सी.) के तत्वावधान में विश्व बांग्ला कन्वेन्शन सेन्टर, कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन’ में प्रतिभाग हेतु  सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं कोलकाता रवाना

सम्मेलन में सम्मानित किये जायेंगे सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी
लखनऊ, 28 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विभिन्न कैम्पस की 12 प्रधानाचार्याएं ‘राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन’ में प्रतिभाग हेतु कोलकाता रवाना हो गई। यह सम्मेलन ऐसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट (ए.एस.आई.एस.सी.) के तत्वावधान में विश्व बांग्ला कन्वेन्शन सेन्टर, कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश भर के आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. स्कूलों के लगभग 1500 से अधिक प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्याएं प्रतिभाग कर रहे हैं। यह सम्मेलन ‘एजूकेशन फॉर इन्लाईटेनमेन्ट’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस अखिल भारतीय सम्मेलन में सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं देश भर से पधारे शिक्षाविद्ों को सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति से अवगत करायेंगी, साथ ही वैश्विक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप छात्रों को तैयार करने, उनकी योग्यता को बढ़ाने एवं उनकी रचनात्मक ऊर्जा को समाज, देश व विश्व मानवता के कल्याण हेतु प्रेरित करने हेतु सार्थक विचार रखेंगी।

श्री शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी  को भी विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया है, जहाँ उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि 60 वर्षीय सार्वजनिक जीवन में डा. गाँधी ने अतुलनीय उपलब्धियां अर्जित की है एवं आपने विश्व में एकता, शान्ति व सद्भाव की स्थापना एवं विश्व के ढाई अरब बच्चों हेतु सुरक्षित भविष्य का बीड़ा उठाया है। 

श्री शर्मा ने बताया कि इस अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाली सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं में सी.एम.एस. की सुपीरियर प्रधानाचार्या एवं क्वालिटी अश्योरेन्स विभाग की हेड सुश्री सुष्मिता बासु, सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी, सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरा हजेला, सी.एम.एस. चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा, सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय, सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अरूणा नायडू, सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि भुवन जोशी, सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी एवं सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती तृप्ति द्विवेदी प्रमुख हैं।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top