होम होली खेलने के बाद खून की होली को गले लगाया

उत्तर प्रदेश

होली खेलने के बाद खून की होली को गले लगाया

होली खेलने के बाद खून की होली को गले लगाया

होली खेलने के बाद खून की होली को गले लगाया

सहारनपुर.  शुक्रवार को जिस महिला ने अपने पति के साथ जमकर होली खेली, उसे क्या पता था कि होली ही उसकी मौत की वजह बनेगी। सहारनपुर की कोतवाली मंडी क्षेत्र के तोता चौक पर स्थित सरदार कालोनी में स्थित एक मकान के दो अलग-अलग भाग हैं। यह दोनों ही भाग मकान मालिक ने दो दंपतियों को किराये पर दे रखे हैं। एक भाग में रेशू नामक युवक अपनी 35 वर्षीय पत्नी के साथ रहता है। रेशू की यह दूसरी शादी है। गत दिवस रेशू और राखी ने कालोनी वासियों के साथ मिलकर जमकर होली खेली थी। राखी ने भी अपने पति रेशू के साथ खूब मस्ती की थी। होली के दिन दोनों ने तीन बजे तक होली खेली थी और उसके बाद दोनों अपने कमरे में चले गए थे।

कमरे के अंदर राखी का हुआ कत्ल
क्षेत्रवासियों के अनुसार, तीन बजे के बाद उनके कमरे पर ताला लटक गया था। लोगो ने यह  सोचा कि दोनों पति-पत्नी घूमने-फिरने के लिए कहीं चले गए होंगे। शनिवार की सुबह तक भी ताला नहीं खुला तो दोपहर बाद क्षेत्रवासियों ने इसकी जानकारी कोतवाली मंडी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेशू के कमरे का ताला तोड़ा जिसके बाद अंदर का नजारा देखकर पुलिस और लोगों के होश उड़ गए। भीतर रेशू की पत्नी राखी का शव पड़ा था, जबकि रेशू का कहीं अता पता नहीं था। राखी ने होली वाले ही कपडे़ पहन रखे थे।

पुलिस कर रही मृतका के पति की तलाश
जानकारी मिलने पर सीओ इंदू सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि मृतका राखी के गले पर रस्सी को निशान पाए गए हैं, इससे लगता है कि उसकी हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका का पति गायब है। हो सकता है कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की हो। क्षेत्रवासी दंपत्ति के नाम पते के अलावा कुछ ज्यादा नहीं बता पा रहे है। लापता रेशू की तलाश कराई जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top