होम EVM में गड़बड़ी होती तो मैं विधायक ना होता - शिवपाल

उत्तर प्रदेश

EVM में गड़बड़ी होती तो मैं विधायक ना होता - शिवपाल

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने गुरुवार को निकाय चुनाव में BJP द्वारा EVM छोड़छाड़ की बात को सिरे से नकारा है। सपा नेता ने BJP के सुर में सुर मिलाते हुए निकाय चुनाव में EVM छेड़छाड़ का खंडन किया। शिवपाल सिंह यादव मानते हैं कि EVM में कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं है।

EVM में गड़बड़ी होती तो मैं विधायक ना होता - शिवपाल

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने गुरुवार को निकाय चुनाव में BJP द्वारा EVM छोड़छाड़ की बात को सिरे से नकारा है। सपा नेता ने BJP के सुर में सुर मिलाते हुए निकाय चुनाव में EVM छेड़छाड़ का खंडन किया। शिवपाल सिंह यादव मानते हैं कि EVM में कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं है। अभी तक तो इसका कोई सुबूत भी नहीं मिला। उन्होंने ये भी कहा कि अगर ऐसा कुछ होता वे विधायक ना बनते। शिवपाल यादव मैनपुरी में एक शादी के कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

सपा के अध्यक्ष और उनका भतीजे अखिलेश यादव से उनकी राय EVM मामले में बिल्कुल जुदा है। अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के पीछे EVM में गड़बड़ी को कारण बताया था। शिवपाल ने कहा, मैं भी इस साल के शुरुआत में जसवंत नगर विधानसभा सीट से विधायकी का चुनाव जीता है। हमारे कई सपोर्टर भी इसी EVM के जरिए ही चुनाव जीते हैं, तो किस सुबूत के आधार पर हम EVM में छेड़छाड़ की बात कर रहे हैं।

बता दें कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वक्त चाचा शिवपाल यादव से किनारा किया हुआ है, हालांकि शुरुआत में उनके बड़े भाई मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव का ही पक्ष लिया लेकिन अब वे जाहिराना तौर पर अपने बेटे अखिलेश यादव के समर्थन करते ही दिखाई देते हैं। निकाय चुनाव में सपा की हार पर शिवपाल यादव ने बिना अखिलेश यादव का नाम लिए पूछा है कि निकाय चुनाव में आखिर प्रत्याशियों का चयन किसने और किस आधार पर किया था। उनका कहना था कि निकाय चुनावों में पराजय की जिम्मेदारी पूरी पार्टी को लेनी होगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top