होम कासगंज हिंसा मामला: मुख्य आरोपी सलीम समेत 121 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

कासगंज हिंसा मामला: मुख्य आरोपी सलीम समेत 121 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जिले कासगंज में बीते 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बुधवार को कासगंज घटना के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार करते हुए अब तक 121 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कासगंज हिंसा मामला: मुख्य आरोपी सलीम समेत 121 लोग गिरफ्तार

कासगंज : उत्तर प्रदेश के जिले कासगंज में बीते 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बुधवार को कासगंज घटना के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार करते हुए अब तक 121 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कासगंज हिंसा में अब तक आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनके तहत 40 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. इसके साथ ही शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत अब तक 81 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 121 लोगों को  हिरासत में ले  लिया गया है।

इसी के साथ ही पुलिस ने अब तक की कार्यवाही के दौरान एक डीबीबीएल बन्दूक, दो कारतूस, एक एसबीबीएल देशी और चार कारतूस, आठ खोखा कारतूस बरामद बरामद किए गए हैं। इस घटना के संबंध में अभी कई लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिशें दी जा रही हैं। वहीं इस मामले में डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कासगंज के हालात पूरी तरह सामान्य हैं। बाजार में दुकानें खुली हैं, मुख्यालय से भेजे गए आईजी डीके ठाकुर को भी वापस बुलाया जा रहा है। हिंसा की सभी घटनाओं के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.। आपको बता दें कि बीती 26 को दो पक्षों में हुई हिंसा में अभिषेक उर्फ चन्दन गुप्ता की मौत हो गई थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top