होम अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष ने अब गृह-मंत्रालय पहुँची

मनोरंजनबॉलीवुड

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष ने अब गृह-मंत्रालय पहुँची

फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने अब बुधवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात की है और इस मामले में  शीघ्र न्याय की मांग हेतु गुहार लगाई है।

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष ने अब गृह-मंत्रालय पहुँची

फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने अब बुधवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात की है और इस मामले में  शीघ्र न्याय'' की मांग हेतु गुहार लगाई है। घोष ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी से गृह मंत्रालय में मुलाकात की। उनसे इस मुद्दे पर बहुत ही अच्छी बातचीत हुई। यह ऐसा मुद्दा है जिसका सामना बहुत लोग करते हैं। अब इस पर कार्रवाई का समय आ चुका है। 

अभिनेत्री पायल घोष ने 22 सितम्बर को मुंबई के वर्सोवा थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कश्यप ने 2013 में उनके साथ ''बलात्कर'' किया था। बता दें कश्यप ने सभी आरोपों से इंकार किया है। रेड्डी से मुलाकात से पहले घोष ने पत्रकारों से कहा कि वह इस मामले में शीघ्र न्याय की गुहार लगाने आई हैं।

उन्होंने कहा, ''यदि जरूरत पड़ी तो मैं केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप की मांग भी करूंगी। मैं पहले ही राष्ट्रीय महिला आयोग में जा चुकी हूं।''

हालांकि रेड्डी से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की। पुलिस ने कश्यप के विरूद्ध भादंवि की धारा 376 (ढ्ढ) (बलात्कार), 354 (लज्जा भंग करने के उद्देश्य से महिला पर हमला), 341 (सदोष अवरोध) और 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) के तहत मामला दर्ज किया है। कश्यप ने पायल घोष के यौन शोषण आरोपों को ''निराधार'' करार दिया है।

उन्होंने कहा, ''यदि जरूरत पड़ी तो मैं केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप की मांग करूंगी। मैं पहले ही राष्ट्रीय महिला आयोग में जा चुकी हूं।''

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top