होम संडीला के लोकमान्य खेड़ा में सम्राट अशोक स्तम्भ का किया गया अनावरण

उत्तर प्रदेश

संडीला के लोकमान्य खेड़ा में सम्राट अशोक स्तम्भ का किया गया अनावरण

संडीला के लोकमान्य खेड़ा में सम्राट अशोक स्तम्भ का किया गया अनावरण

संडीला के लोकमान्य खेड़ा में सम्राट अशोक स्तम्भ का किया गया अनावरण

भारत के प्रधानमंत्री जब विदेश जाते हैं तो लोग उन्हें बौद्ध देश का प्रधानमंत्री कहकर सम्बोधित करते हैं। भारत सहित विश्व के सैकड़ों देश बुद्ध के बताए गए रास्तों पर चलकर विकास की ओर बढ़ रहे हैं। यह बात काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने ग्राम लोकमान्य खेड़ा में आयोजित अशोक स्तंभ के अनावरण में कही। सम्राट अशोक शिक्षण संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय स्मारक अशोक का अनावरण स्वामी प्रसाद ने करते हुए कि भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलने वालों का कभी अहित नही होता है। प्रधानमंत्री को विदेश में बौद्ध की जन्मस्थली का कहा जाता है। यह पूरे देश के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में सभी के सहयोग से जो अशोक स्तंभ बनाया गया है। वह बेहद प्रशंसनीय है। प्रधान किन्हौटी छत्रपाल मौर्य ने उन्हे तलवार व कार्यक्रम संयोजक कमलेश मौर्य व एसपी मौर्य ने उन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नीरज कुशवाहा, जिला मंत्री सिद्ध प्रताप मौर्य, अनिल मौर्य, दिनेश मौजूद रहे। संचालन सुरेश कुशवाहा ने किया। इसके बाद काबीना मंत्री ने नगर पालिका में 17 लाख की लागत से बनी इंटरलांकिग के कार्य का लोकार्पण कर अशोक पौधे का वृक्ष लगाया। इस अवसर पर ईओ केके मौर्य, चेयरमैन रईस अंसारी सहित सभासद व गणमान्य मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top