होम सनी लियोन ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दिए 5 करोड़, हुई जमकर तारीफ़

बॉलीवुड

सनी लियोन ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दिए 5 करोड़, हुई जमकर तारीफ़

इन दिनों राज्य केरल सदी की सबसे ख़राब बाढ़ से ग्रस्त है। ईश्वर का अपना देश वर्तमान में व्यवधान की स्थिति में है और कई गैर-लाभकारी संगठन पीड़ितों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे है।

सनी लियोन ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दिए 5 करोड़, हुई जमकर तारीफ़

इन दिनों राज्य केरल सदी की सबसे ख़राब बाढ़ से ग्रस्त है। ईश्वर का अपना देश वर्तमान में व्यवधान की स्थिति में है और कई गैर-लाभकारी संगठन पीड़ितों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे है। शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम, तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर केरल के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर लोगों ने खुद घोषणा नहीं की कि उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए कितना दान किया है।

इसी बीच एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने केरल के लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपए दान दिए। ट्विटर, फेसबुक पर केरल के लोगों को 5 करोड़ का दान देने की चर्चा है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या थे, आप आज क्या हैं, ये मायने रखता है। जिस महिला ने 3 बच्चों को अपनाया था। अब केरल बाढ़ राहत में सनी लियोनी ने 5 करोड़ दान दिए।"

सनी के 5 करोड़ की मदद को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा इसलिए भी है क्योंकि लोग उनकी तुलना पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा से कर रहे है। लोग इस बात के लिए विजय शेखर शर्मा की जमकर आलोचना कर रहे हैं कि अरबपति होने के बावजूद उन्होंने महज 10 हजार रुपए का दान दिया और उसका प्रचार करने से भी नहीं चूके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top