होम बहराइच पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा महिला को महाराष्ट्र पुलिस के साथ तलाश कर किया सुपुर्द

उत्तर प्रदेश

बहराइच पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा महिला को महाराष्ट्र पुलिस के साथ तलाश कर किया सुपुर्द

शनिवार दिनांक 13/07/19 को थाना रमजान पुरा तहसील मालेगांव, जिला नासिक, महाराष्ट्र राज्य पुलिस बल द्वारा थाना हाजा पर आकर रमजानपुरा थाने पर दिनाँक 23/05/2019 को अंकित गुमशुदगी 14/19 से सम्बंधित गुमशुदा अफसाना पुत्री मोहम्मद हनीफ उम्र 25 वर्ष निवासी मुस्तफा..

बहराइच पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा महिला को महाराष्ट्र पुलिस के साथ तलाश कर किया सुपुर्द

बहराइच। शनिवार दिनांक 13/07/19 को थाना रमजान पुरा तहसील मालेगांव, जिला नासिक, महाराष्ट्र राज्य पुलिस बल द्वारा थाना हाजा पर आकर रमजानपुरा थाने पर दिनाँक 23/05/2019 को अंकित गुमशुदगी 14/19 से सम्बंधित गुमशुदा अफसाना पुत्री मोहम्मद हनीफ उम्र 25 वर्ष निवासी मुस्तफा कबूतर वाले के पास ,रमजानपुरा थाना रमजानपुरा ,मालेगांव , महराष्ट्र राज्य की तलाश व बरामदगी के संबंध में सहयोग मांगा गया इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में थाना पुलिस द्वारा महाराष्ट्र पुलिस का अथक प्रयास व सहयोग कर गुमशुदा महिला को तलाश कर बरामद करवाया गया।

थाना पुलिस द्वारा किये गए सहयोग का महराष्ट्र पुलिस व लड़की के परिजनों द्वारा भूरि भूरि प्रसंशा की गई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। लड़की को महराष्ट्र पुलिस बल एवं लड़की के परिजन अपनी सुपुर्दगी में लेकर वापस महाराष्ट्र रवाना हुए।

बरामदगी पुलिस बल:-

01. व0उ0नि0 विजय कुमार सिंह, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।

02. उ0नि0 सौरभ सिंह थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।

03. का0 विनय कुमार थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।

महराष्ट्र पुलिस बल:-

01. उ0नि0 घनश्याम चंद्रकांत तांबे, थाना रमजानपुरा, मालेगांव, जनपद नासिक, महराष्ट्र।

02. पुलिस नायक कुंदन एम आइरे, थाना रमजान पुरा, मालेगांव, जनपद नासिक, महराष्ट्र।

03. महिला आरक्षी प्रियंका निम्बाडकर, थाना रमजानपुरा, मालेगांव ,जनपद नासिक, महराष्ट्र।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top