होम गायन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

शिक्षा

गायन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेया श्रीवास्तव ने अन्तर-विद्यालयी एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सर्च फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित हुई.

गायन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 14 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेया श्रीवास्तव ने अन्तर-विद्यालयी एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सर्च फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित हुई जिसमें लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने सुमधुर गायन का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों व निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर या। आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्तिदि पत्र व आकर्षक पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top