होम हंगामे के बाद UP हज हाउस की दीवारों से भगवा रंग हटा, कहा रंग गाढ़ा होने से हुई ये गलती

उत्तर प्रदेश

हंगामे के बाद UP हज हाउस की दीवारों से भगवा रंग हटा, कहा रंग गाढ़ा होने से हुई ये गलती

लखनऊ हज हाउस की बाहरी दीवारों को भगवा रंग से रंगने के बाद हुए विवाद के बाद UP सरकार अब बैकफुट पर नजर आ रही है।

हंगामे के बाद UP हज हाउस की दीवारों से भगवा रंग हटा, कहा रंग गाढ़ा होने से हुई ये गलती

लखनऊ। लखनऊ हज हाउस की बाहरी दीवारों को भगवा रंग से रंगने के बाद हुए विवाद के बाद UP सरकार अब बैकफुट पर नजर आ रही है। हज हाउस की बाहरी दीवारों से शनिवार को भगवा रंग हटाकर अब पीले रंग से पेंट कर दिया गया है। हज समिति के सचिव आर.पी. सिंह ने इस पूरे घटना के लिए रंग पोतने वाले ठेकेदार को दोषी ठहराया है। योगी सरकार अब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है।

रंग गाढ़ा होने से हुई ये गलती -
आर.पी. सिंह ने बताया कि हज हाउस की रंगाई-पुताई के लिए एक ठेकेदार को जिम्मेदारी दी गई थी। समाचार पत्रों में इस संबंद्ध में खबर छपने के बाद जब इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि पुताई करते समय रंग कुछ अधिक गाढ़ा किया था जो कि निर्दोशों के विपरीत था। इसपर तत्काल संज्ञान में लेते हुए सुधार हेतु दोबारा पुताई के निर्देश दिए गए।
 
बता दें कि शुक्रवार को हज हाउस की बाहरी दीवारों को भगवा रंग से पेंट कर दिया गया था इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा था कि इस मामले में विवाद की आवश्यकता नहीं है। भगवा रंग ऊर्जा का प्रतीक है और चमकदार होने की वजह से इमारतों पर अच्छा लगता है। हालांकि कई मुस्लिम संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया था जिसके बाद अब भगवा रंग को पीला कर दिया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top