होम गर्भावस्था के दौरान महिलाऐं करें ये 5 योगासन

स्वास्थ्य

गर्भावस्था के दौरान महिलाऐं करें ये 5 योगासन

गर्भावस्था के बाद महिलाओं के ब्रेन, ब्रैस्ट और भी कई पार्ट्स में हार्मोनल चेंजेस आने लगते हैं | इससे महिलाओं को कुछ अजीब महसूस होता है |

गर्भावस्था के दौरान महिलाऐं करें ये 5 योगासन

गर्भावस्था के बाद महिलाओं के ब्रेन, ब्रैस्ट और भी कई पार्ट्स में हार्मोनल चेंजेस आने लगते हैं | इससे महिलाओं को कुछ अजीब महसूस होता है | गर्भावस्था के दौरान अगर जीवनशैली में योग को शामिल कर लिया जाए तो गर्भावस्था के दौरान बच्चे को स्वस्थ रखने और परेशानियों से बचे रहने में सहूलियत होगी | इतना ही नहीं गर्भावस्था के दौरान किया गया योग डिलीवरी को भी आसान बना देता है | तो चलिए कुछ खास योगासन को जानते हैं जिन्हें गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को करना चाहिए |

कोणासन : यह आसन गर्भावस्था के दौरान हो रहे कमर दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार होगा | इतना ही नहीं डिलीवरी होने के बाद महिलाओं के वजन में काफी इजाफा हो जाता है | इस आसन की मदद से फैट को कंट्रोल किया जा सकता है | यह आसन करने से गर्भावस्था के दौरान प्रसव में आसानी होगी | ध्यान रहे इस आसन को आप गर्भ के बाद सात महीने तक ही यूज कर सकती हैं |

भद्रासन : इस आसन की मदद से गर्भवस्था के दौरान आपके पाँव को काफी हद तक आराम मिल सकता है | भद्रासन करने से पेट में शिशु होने के चलते पाँव में भार के कारण हो रहे दर्द को कम किया जा सकता है | डॉक्टर्स भी इस आसन को करने के सलाह देते हैं |

वक्रासन : इस आसन को करने से स्पाइनल कार्ड मजबूत होता है | यह बैकबोन के दर्द से आराम दिलाता है | इसके अलावा भी इस आसन को करने से हमारे शरीर के कई आन्तरिक अंग जैसे लीवर किडनी आदि के कार्य शक्ति को भी बढ़ाता है 

पर्वतासन : अगर महिला गर्भवती है और वह बाहर घूमने नहीं जाती है, एक जगह बैठी रहती है तो यह आसन उसके शरीर में एनेर्जी को यूटीलाइज करने में मददगार होगा | यह आसन करने से रीढ़ में दर्द और कमर दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है | इससे आपके कन्धों में होने वाले दर्द से भी आराम मिलाता है |

यस्तिकासन : 
तनाव को दूर करने और दिमाग को फ्रेश करने में यह आसन काफी मददगार है | इस आसन की मदद से गर्भवती महिला अपने तनाव को दूर कर अपना और अपने बच्चे का ख़याल अच्छी तरह से रख सकती हैं | अगर आप शरीर को पूरी तरह से स्ट्रेच करना चाहती हैं तो इस आसन को एक बार जरूर ट्राई करें |

कुछ सावधानियाँ भी हैं जरूरी:
गर्भ के सांतवे महीने के बाद किसी भी आसन को करना वर्जित है इससे पेट में पल रहे शिशु पर बुरा प्रभाव होगा|
अगर इन आसनों को करने से आपके पेट में दर्द उठता है तो आप इसे न करें |
इस आसन को करने के पहले आप अपने हेल्थ के बारे में अच्छी तरह से जान लें | मतलब इस आसन का इस्तेमाल आप किसी अच्छे डॉक्टर की मदद से ही करें |
इन आसनों को करने के लिए आपको विशेषज्ञों का सहारा लेना चाहिए | खुद से यह आसन बिलकुल भी न करे |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top