-180113785.jpg)
पश्चिम रूस के एक चिकित्सा विश्वविद्यालय में लगी आग में दो भारतीय छात्राओं की मौत हो गई और कुछ अन्य जख्मी हो गईं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज यह जानकारी दी। सुषमा ने आज रात ट्वीट किया,‘‘रूस के स्मोलेंस्क मेडिकल एकेडमी में आग लगने की दुर्घटना में हमने दो भारतीय छात्राओं दोनों महाराष्ट्र की को खो दिया है।’’ मंत्री ने कहा,‘‘कुछ छात्र जख्मी हैं। वे खतरे से बाहर हैं। यह स्थान मॉस्को से 400 किलोमीटर दूर है। हमारी टीम वहां पहुंच चुकी है।’’ रूस की जांच समिति के मुताबिक प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि कल सुबह विश्वविद्यालय के चौथे तल पर आग लगी। इसने कहा कि आग में मरने वाली दो छात्राएं भारतीय थीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।