
लखनऊ. बीजेपी ज्वाइन करने के बाद बुधवार को पहली बार रीता जोशी प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वहां पीके का राज चलता था। इसके साथ ही उन्होंने कहा राहुल को खुद नहीं पता वो क्या बोल रहे हैं। रीता ने बीजेपी के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह की आभारी हूं। बीजेपी में लाभ के लिए नहीं आई...
- बीजेपी में लाभ के लिए नहीं आई हूं।
- प्रदेश की भलाई के लिए लोग बीजेपी में आ रहे।
- यूपी के लिए पीएम जो करना चाहते हैं पूरा होगा। यूपी में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कांग्रेस में रहते घुटन होती थी
- रीता जोशी ने आगे कहा कि कांग्रेस में रहते हुए घुटन महसूस हो रहू थी।
- कांग्रेस से अभी और कार्यकर्ता बीजेपी में आएंगे। कांग्रेस ने सही नीति नहीं अपनाई।
- कांग्रेस में अब कार्यकर्ता कोई नहीं बल्कि कर्मचारी हैं क्योंकि वहां पेमेंट देकर लोगों को पार्टी में लाया जा रहा है। कांग्रेस में चलता है पीके राज
- वहां किसी से कोई बात नहीं कर सकता है क्योंकि वहां पीके राज चलता है।
- राहुल गांधी को खुद नहीं पता वो क्या बोल रहे हैं। बसपा सरकार के समय सड़कों पर मारे जाते थे अधिकारी
- रीता जोशी ने यहां मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार बनी बसपा की सरकार पूरी तरह से फेल रही थी।
- उनके समय में सड़कों पर दौड़ाकर अधिकारी मारे जाते थे। जेलों में बंद लोग मार दिए जाते थे।
- समाजवादी पार्टी की सरकार के समय जनता गरीबी से परेशान रही और इनके नेता आपस में लड़ने में व्यस्त रहे। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।