
कांग्रेस और सपा के बाद भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान और ज्यादा तेजी से शुरू करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विज्ञापन एजेंसी ओगिलेवे एंड मैथर इंडिया को चुना है। इस विज्ञापन कंपनी ने भाजपा से लोगों को जोड़ने वाली प्रचार साम्रगी तैयार की है। इसमें चुनावी नारों से लेकर चुनावी वादों तक का कांटेंट तैयार किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा की परिवर्तन यात्रा को कामयाब बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
परिवर्तन यात्रा की तैयारी करने वाले सूत्रों के मुताबिक इस परिवर्तन यात्रा के लिए पांच बसों को तैयार किया जा रहा है। यह सभी एसी बसें हैं। इन बसों पर पूर्ण बहुमत संपूर्ण विकास भाजपा पर है विश्वास जैसी पंचलाइन लिखी गई हैं। इन बसों में ही बैठ कर भाजपा के नेता पूरे उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में चार पहिया वाहनों का काफिला भी प्रचार पर निकलेगा। भाजपा के नेता इस बसों में ही बैठकर परिवर्तन यात्रा के जरिए लोगों के बीच पहुंचकर अपनी पैठ बनाने की कोशिश करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा चार अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग जिलों से शुरू होंगी। इसकी शुरूआत पांच नवंबर को सहारनपुर 6 नवंबर को झांसी 8 को सोनभद्र और 9 नवंबर को बलिया शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा की परिवर्तन यात्रा को 6 नवम्बर हरी झंडी दिखाएंगे। सहारनपुर में एक बड़ी रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इस रैली में बदलाव भी किए गए हैं। रविवार 6 नवंबर की रात यात्रा शामली पहुंचेगी। यात्रा 10 नवंबर को मेरठ और 27 नवंबर को बुलंदशहर पहुंचेगी। 1 दिसंबर को यात्रा मुरादाबाद पहुंचेगी। यात्रा 7 दिसंबर को रामपुर और वहां से बरेली पहुंचेगी। भाजपा की परिवर्तन यात्रा को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए निकल सके जिससे अधिक से अधिक लोगों से संपर्क किया जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।