होम भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की आवाज बुलन्द की सी.एम.एस. शिक्षकों ने

शिक्षा

भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की आवाज बुलन्द की सी.एम.एस. शिक्षकों ने

भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की आवाज बुलन्द की सी.एम.एस. शिक्षकों ने

भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की आवाज बुलन्द की सी.एम.एस. शिक्षकों ने

लखनऊ, 10 मईः सिटी मोन्टेसरी स्कूल के शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का भव्य आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया एवं देश-विदेश में सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाने वाले सी.एम.एस. छात्रों, शिक्षकों व उनके माता-पिता को सम्मानित किया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे इण्डिया टुडे मैगजीन के एडीटर (रिसर्च), श्री अजीत कुमार झा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इससे पहले, सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड सुश्री सुस्मिता बासु ने मुख्य अतिथि समेत सभी का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया एवं रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सी.एम.एस. शिक्षकों की वर्ष भर की उपलब्धियों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों द्वारा एकत्रित की गई 4,50,000/- रूपये की धनराशि स्पार्क इण्डिया को दिव्यांगजनों के सहायतार्थ एवं पशुओं के पुनर्वास हेतु दान स्वरूप भेंट की गई।

            इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री अजीत कुमार झा, एडीटर (रिसर्च), इण्डिया टुडे मैगजीन, ने कहा कि सी.एम.एस. सही मायनों में भावी पीढ़ी को जीवन निर्माण की शिक्षा दे रहा हैं, जिसके लिए डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी बधाई के पात्र हैं। सी.एम.एस. शिक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप द्वारा शिक्षित किये गये बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार लखनऊ का नाम रोशन कर रहे हैं। आप शिक्षकों की बदौलत ही सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ किताबी ज्ञान में अपितु व्यवहार कुशलता, व्यक्तित्व, नैतिकता एव चारित्रिक गुणों में आगे हैं और यही सबसे बड़ी बात है। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है जब सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। आप सभी शिक्षकों ने पूरे साल बहुत मेहनत व लगन से अपने कर्तव्य को निभाया है और उसी के परिणामस्वरूप सी.एम.एस. के छात्रों ने शैक्षिक, एक्स्ट्रा कुरिकुलर एवं सामाजिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ अर्जित की है एवं विद्यालय का नाम विश्व परिदृश्य पर रोशन किया है।

            इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की कक्षा-8 की छात्रा शुभांशी श्रीवास्तव के माता-पिता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने विद्यालय की प्रथम इण्टर-कैम्पस तुलनात्मक परीक्षा में 98.36 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। इसी प्रकार सी.एम.एस. चौक कैम्पस की कक्षा-8 की छात्रा आदिति शुक्ला एवं उनके माता-पिता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने विद्यालय की द्वितीय इण्टर-कैम्पस तुलनात्मक परीक्षा में 97.64 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। इस अवसर पर इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. छात्र नृपेन्द्र सिंह (गोमती नगर प्रथम कैम्पस एवं इन्दिरा नगर कैम्पस) एवं सिद्धार्थ गौतम (राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस) के माता-पिता को सम्मानित किया गया। आई.ए.एस. में चयनित आयुषी सिंह (महानगर कैम्पस) एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया, साथ ही आई.ए.एस. में चयनित एक अन्य छात्रा कृति पाण्डेय (अलीगंज प्रथम कैम्पस) की अनुपस्थिति में सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप ने सम्मान ग्रहण किया। इसके अलावा, आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में आयोजित इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 100 परसेन्टाइल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले 6 छात्रों प्रहर्ष चतर्वेदी, आकृति सम्यक, आध्यात्म अग्निहोत्री, काव्या गुप्ता, अभियांस नारायन एवं आयुष राघवेन्द्र को पचास-पचास हजार रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही साथ, पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में विद्यालय का नाम रोशन करने वाली सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अपूर्वा चौहान को भी 50,000 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा देश-विदेश में आयोजित होने वाली विभिन्न शिक्षात्मक प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र दलों को भी सम्मानित किया गया।

            इससे पहले ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का शुभारम्भ सी.एम.एस. शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत स्कूल प्रार्थना से हुआ। तत्पश्चात् सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम व द्वितीय कैम्पस) के शिक्षकों ने वर्ल्ड पार्लियामेन्ट के प्रस्तुतीकरण द्वारा 21वीं सदी की शिक्षा पद्धति पर गहन चर्चा-परिचर्चा की। इस अवसर पर सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की शिक्षिकाओं द्वारा सर्व-धर्म प्रार्थना एवं प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया गया जबकि महानगर, आनन्द नगर एवं अशर्फाबाद कैम्पस के शिक्षक शिक्षिकाओं ने ‘विश्व एकता प्रार्थना’ प्रस्तुत की। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम ‘इण्डिया - ए कन्ट्री ऑफ यूनिटी इन डायवर्सिटी’ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की शिक्षिकाओं ने तेलंगाना का प्रतिनिधित्व किया तो वहीं दूसरी ओर राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की शिक्षिकाओं ने मिजोरम जबकि जॉपलिंग रोड कैम्पस की शिक्षिकाओं ने पांडिचेरी का प्रतिनिधित्व किया।

            इस अवसर पर शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों को उनकी शिक्षा जगत की निःस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आप महान शिक्षकों ने अपने छात्रों को गुणवान व चरित्रवान बनाने के प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि प्रत्येक छात्र एक अनमोल मोती की तरह चमकें और अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा विद्यालय के गर्व का कारण बने।

            इससे पहले, सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आज विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण व नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील की। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल चरित्र निर्माण मार्च आज प्रातः 7.00 बजे गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक निकाला गया। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन समेत सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं व कई प्रख्यात हस्तियों ने शामिल होकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की आवाज बुलन्द की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top