होम बंगलूरू की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुआ सी.एम.एस. छात्र दल

शिक्षा

बंगलूरू की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुआ सी.एम.एस. छात्र दल

बंगलूरू की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुआ सी.एम.एस. छात्र दल

बंगलूरू की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुआ सी.एम.एस. छात्र दल

लखनऊ, 12 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस का 24 सदस्यीय छात्र दल 6-दिवसीय शैक्षिक यात्रा पर आज बंगलूरू रवाना हुआ, जिसमें 22 छात्र एवं 2 शिक्षक शामिल हैं। बंगलूरू की इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र प्रकृति की विशालता, व्यापकता व सौन्दर्य से तो परिचित होंगे ही, साथ ही टीपू पैलेस, इस्कान मंदिर, इण्डियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) आदि को देखने जायेंगे। सी.एम.एस. छात्रों की यह यात्रा उनके ज्ञान व व्यक्तित्व विकास में सहायक होगी, साथ ही विविधता में एकता का महत्व से भी रूबरू करायेंगी। यह छात्र दल 17 मई को लखनऊ लौटेगा। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने छात्रों को देश-विदेश की शैक्षिक यात्राओं में भाग लेने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराता है। इस तरह की शैक्षिक यात्राओं का उद्देश्य भावी पीढ़ी का सामान्य ज्ञान बढ़ाना, स्वस्थ मनोरंजन तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण विकसित करना है। श्री शर्मा ने कहा कि आज दुनिया एक ग्लोबल विलेज का स्वरूप धारण कर चुकी है तथापि छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों, सभ्यता व विभिन्न विचारों से रूबरू कराकर उनके दृष्टिकोण को विश्वव्यापी बनाना आज की महती आवश्यकता है। इस तरह के प्रयासों से देश तथा संसार के बच्चे एक-दूसरे के निकट आते हैं जिससे सारे विश्व में शान्ति एवं विश्व एकता स्थापित करने में तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण के विकास से उन्हें विश्व नागरिक के रूप में विकसित करने में सहायता मिलती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top