होम अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गणित विषय में 100 परसेन्टाइल अर्जित कर CMS छात्र ने लहराया परचम

शिक्षा

अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गणित विषय में 100 परसेन्टाइल अर्जित कर CMS छात्र ने लहराया परचम

अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गणित विषय में 100 परसेन्टाइल अर्जित कर CMS छात्र ने लहराया परचम

अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गणित विषय में 100 परसेन्टाइल अर्जित कर CMS छात्र ने लहराया परचम

सी.एम.एस. द्वारा 50,000 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित

लखनऊ, 12 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र अभियांस नारायन ने आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में आयोजित इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में गणित विषय में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 100 परसेन्टाइल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु विद्यालय द्वारा अभियांस को 50,000/- रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, साथ ही साथ देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. कानुपर रोड कैम्पस के इस मेधावी छात्र ने गणित में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस उपलब्धि हेतु अभियांस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी ने अभियांस की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्र की यह सफलता न सिर्फ सी.एम.एस. के लिए अपितु प्रदेश व देश के लिए गौरव की बात है। डॉ. गाँधी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाइयाँ दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top