होम भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना फेलोशिप मेंCMS गोमती नगर (प्रथम) के तीन छात्र चयनित

शिक्षा

भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना फेलोशिप मेंCMS गोमती नगर (प्रथम) के तीन छात्र चयनित

भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना फेलोशिप मेंCMS गोमती नगर (प्रथम) के तीन छात्र चयनित

भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना फेलोशिप मेंCMS गोमती नगर (प्रथम) के तीन छात्र चयनित

प्रत्येक छात्र को मिलेगी 4,92,000 रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 21 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूलगोमती नगर (प्रथम कैम्पसके 3 मेधावी छात्रों कुमार प्रत्यूषआदित्य पाण्डेय एवं शिवांग पाण्डेय ने भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (के.वी.पी.वाई फेलोशिप अवार्डहेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इन तीनों छात्रों को विज्ञान वर्ग में स्नातक तक की पढ़ाई के दौरान प्रति माह रू. 5,000/- स्कॉलरशिप तथा आकस्मिक खर्चे के रूप में रू. 20,000/- वार्षिक मिलेगा तथा एम.एस.सीस्तर की पढ़ाई के दौरान प्रति माह रू. 7,000/- स्कॉलरशिप तथा आकस्मिक खर्चे के रूप में रू. 28,000/- वार्षिक मिलेगा। इस प्रकार पाँच वर्षों की उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक छात्र को रु. 4,92,000/- की स्कॉलरशिप भारत सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी। सी.एम.एसके मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह फेलोशिप विद्यालयों तथा स्नातक स्तर के छात्रों को रिसर्च कैरियर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार की एक अत्यन्त ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसका संयोजन भारतीय विज्ञान संस्थानबंगलोर द्वारा किया जाता है।

          श्री शर्मा ने बताया कि इस फेलोशिप की चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल अर्जित करने वाले अत्यन्त मेधावी छात्रों का एप्टीट्यूट टेस्ट एवं इण्टरव्यू लिया जाता है। यह फेलोशिप तभी तक प्रदान की जाती है जब तक छात्र प्रथम श्रेणी का एकेडमिक परफारमेन्स मेन्टेन करता रहता है। इस योजना में चयनित छात्र अपना आई.डीकार्ड दिखाकर देश की किसी भी प्रसिद्ध नेशनल लेब्रोटरीविश्वविद्यालयलाइब्रेरी की सुविधा निःशुल्क प्राप्त कर सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top