होम सउदी अरब में शिया मस्जिद पर गोलीबारी

विदेश

सउदी अरब में शिया मस्जिद पर गोलीबारी

सऊदी अरब के पूर्वी भाग की एक शिया मस्जिद पर आज आत्मघाती बम विस्फोट तथा गोलीबारी में 4 व्यक्ति मारे गए और 18 घायल हो गए। यह जानकारी सऊदी अरब के गृह मंत्रालय तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने दी। शिया मस्जिद पर हमला पूर्वी प्रान्त के महसीन कस्बे में किया गया जहां शिया तथा सुन्नी मुसलमानों की मिलीजुल

सउदी अरब में शिया मस्जिद पर गोलीबारी

सऊदी अरब के पूर्वी भाग की एक शिया मस्जिद पर आज आत्मघाती बम विस्फोट तथा गोलीबारी में 4 व्यक्ति मारे गए और 18 घायल हो गए। यह जानकारी सऊदी अरब के गृह मंत्रालय तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने दी। शिया मस्जिद पर हमला पूर्वी प्रान्त के महसीन कस्बे में किया गया जहां शिया तथा सुन्नी मुसलमानों की मिलीजुली आबादी है। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी गुट ने नहीं ली है किन्तु समझा जाता है कि इसके पीछे इस्लामिक स्टेट के सुन्नी आतंकवादियों का हाथ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले के समय एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर अपने आप को उड़ा लिया। इसके चलते बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। दूसरे हमलावर को जो गोली चला रहा था, नमाजियों ने धर दबोचा। हमले के समय 200 नमाजी नमाज पढ़ रहे थे। विस्फोट मस्जिद के भीतर हुआ। दूसरा हमलावर मशीनगन से गोलियां चला रहा था। नमाजियों ने उसकी मशीनगन छीन ली और उसकी पिटाई शुरू कर दी। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top