होम इंजीनियर यादव सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार

देश

इंजीनियर यादव सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच में सीबीआई ने आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में नोएडा विकास प्राधिकरण के निलंबित अभियंता यादव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई सूत्रों ने आज यहां बताया कि जांच एजेंसी ने पूछताछ के बाद यादव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

यादव सिंह पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। छापेमारी में 2 किलो सोना, 100 करोड़ रुपए के हीरे, 10 करोड़ रुपए नकद के अलावा कई दस्तावेज मिले। इसके बाद यादव सिंह से पूछताछ शूरू हुई थी और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें गाजियाबाद की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। अब तक 12 लाख रुपए सालाना की सैलरी पाने वाले यादव सिंह और उनका परिवार 323 करोड़ की चल अचल संपत्ति का मालिक बन बैठा। 

सीबीआई ने उन पर 409, 420, 466, 467, 469, 481 और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया है। मामले में अभी जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि साल 2015 में नोएडा प्राधिकरण समेत तीन प्राधिकरणों के प्रमुख रहे इंजीनियर यादव सिंह के घर पड़े छापे मारे गए थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top