होम आईपीएल-9 के लिए 351 प्लेयर्स का ऑक्शन शुरू

खेल-संसार

आईपीएल-9 के लिए 351 प्लेयर्स का ऑक्शन शुरू

आईपीएल-9 के लिए 351 प्लेयर्स का ऑक्शन शुरू हो चुका है। इंडियन फास्ट बॉलर इशांत शर्मा को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 3.8 करोड़ रुप में खरीदा। सबसे पहली बोली केविन पीटरसन की लगी। उन्हें पुणे ने में 3.5 करोड़ रुपए में खरीदा।

आईपीएल-9 के लिए 351 प्लेयर्स का ऑक्शन शुरू

आईपीएल-9 के लिए 351 प्लेयर्स का ऑक्शन शुरू हो चुका है। इंडियन फास्ट बॉलर इशांत शर्मा को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 3.8 करोड़ रुप में खरीदा। सबसे पहली बोली केविन पीटरसन की लगी। उन्हें पुणे ने में 3.5 करोड़ रुपए में खरीदा।

युवी को मिले सिर्फ 7 करोड़, वॉटसन को 9.5 करोड़

आईपीएल के पिछले दो संस्करणों में रिकार्ड कीमत पाने वाले भारत के धुरंधर ऑलराउंडर युवराज सिंह को नौवें सत्र के लिए शनिवार को हुई नीलामी में इस बार सिर्फ 7 करोड़ रुपए की कीमत मिली जबकि आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन 9.5 करोड़ रुपए की कीमत के साथ मार्की खिलाड़ियों में सबसे महंगे रहे। वॉटसन को भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली की बेंगलुरु टीम ने खरीदा। 

आशीष नेहरा: 5.50 करोड़ और इशांत शर्मा: 3.5 करोड़

बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज और विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल किएगए आशीष नेहरा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को 3.5 करोड़ रुपए में आईपीएल की नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने खरीदा। 

डेल स्टेन और ड्वेन स्मिथ  2 . 3 करोड़ 

गुजरात लायंस ने दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ को 2 .3 करोड़ रूपए में खरीदा । भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शतक जमाने वाले वाटसन को लेकर सबसे ज्यादा होड़ लगी थी । वह पिछले सभी सत्र राजस्थान रायल्स के लिए खेले जो अब 2 साल का प्रतिबंध झेल रही है। पहले सत्र में वह प्लेयर आफ द टूर्नामेंट भी थे। वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। आस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान आरोन फिंच और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने पहले दौर में किसी ने नहीं खरीदा। 

आरोन फिंच और मार्टिन गुप्तिल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा

दिलचस्प बात यह रही कि आस्ट्रेलिया के ट्वंटी-20 कप्तान और इस फार्मेट के धुरंधर कहे जाने वाले आरोन फिंच तथा न्यूजीलैंड के सुपरस्टार मार्टिन गुप्तिल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। फिंच का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए जबकि गुप्तिल का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।   

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी को किसी टीम ने नहीं खरीदा इस का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। ऑलराउंडर तिलकरत्ने दिलशन को किसी ने भी नहीं खरीदा।

 

भारतीय टीम में सबसे मंहगे बिके नेगी

पवन नेगी ने आइपीएल 9 की नीलामी में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। वह अब तक सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ में खरीदा है जबकि उनका बेस प्राइस था 30 लाख रुपए था।

*क्रिस मॉरिस को 7 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा।

*स्टूअर्ट बिन्नी को 2 करोड़ में रॉयल चैलेंज बैंगलोर ने खरीदा।

*मिशेल मार्श को 4 करोड़ 80 लाख में पुणे ने खरीदा

*प्रवीण कुमार को 3 करोड़ 50 लाख में गुजरात ने खरीदा

* 2करोड़ के बेस प्राइस वाले सजू सैमसन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा।

*मुंबई इंडियंस ने 3.8 करोड़ रुपए की बोली लगाकर जोस बटलर को टीम में शामिल किया। 

*दिनेश कार्तिक को नई टीम गुजरात लॉयंस ने 2.3 करोड़ रुपए में खरीदा।

*डेढ़ करोड के बेस प्राइस वाले तिलकरत्ने दिलशान नीलामी में नहीं बिके।  

*बल्लेबाज करूण नायर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4 करोड़ रूपए में खरीदा जबकि उनकी बेसप्राइज 10 लाख रूपए थी।

बता दें कि इस नीलामी में कुल 351 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें 230 भारत के और 121 विदेशी खिलाड़ी होंगे। इस साल आईपीएल में दो नई टीमें शामिल हो रही हैं। इनमें आरपीजी के स्वामित्व वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस और इंटेक्स मोबाइल के मालिकाना हक वाली राजकोट की टीम गुजरात लायंस है। पुणे टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं जबकि गुजरात लांयस की कमान सुरेश रैना के हाथ में है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top