गृहराज्यमंत्री किरण रिजिजू हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। रिजिजू बीएसएफ के विमान से उत्तराखंड के टिहरी जा रहे थे, लेकिन विमान में आई अचानक खराबी के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी मुताबिक उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद तत्काल लैंडिंग कराई गई और हादसा को टाला गया। फिलहाल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बिल्कुल सुरक्षित है। मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी अब विमान में आई खराबी में पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।