होम मुंबई बारिश में 12 लोगों की मौत, 5 लापता

देश

मुंबई बारिश में 12 लोगों की मौत, 5 लापता

मुंबई में मंगलवार को हुई भारी बारिश से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त। चूँकि अब बारिश की रफ्तार कुछ कम हुई है लेकिन मौसम विभाग ने आज भी यहां भारी बारिश की संभावना जताई है।

मुंबई बारिश में 12 लोगों की मौत, 5 लापता

मुंबई में मंगलवार को हुई भारी बारिश से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त। चूँकि अब बारिश की रफ्तार कुछ कम हुई है लेकिन मौसम विभाग ने आज भी यहां भारी बारिश की संभावना जताई है।
- भारी बारिश के चलते बॉम्बे हास्पीटल के जाने माने गेस्ट्रो एंट्रोलॉजिस्ट डॉ. डीएन अमरापुर पानी बह गए।
- जेट एयरवेज ने 11 उड़ानें रद्द कीं।  
- सायन, बांद्रा सहित आज भी कई इलाकों में बारिश।  
- डब्बावाला की सेवाएं दो दिन बंद रहेंगी, 2 लाख लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा खाना।  
- मध्य रेलवे ने रात करीब 11:30 बजे ट्वीट किया कि ठाणे- कल्याण लाइन पर सेवाएं पुन: शुरू हो गई हैं।
- पहली ट्रेन के करीब आधी रात को चर्चगेट स्टेशन से रवाना होने के साथ ही मूसलाधार बारिश से प्रभावित यहां उपनगरीय रेल सेवाएं फिर से पटरी पर लौटने लगी हैं।
- मुंबई में मंगलवार को 298 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह वर्ष 1997 से अबतक अगस्त में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है
- मूसलाधार बारिश की वजह से उपनगर विक्रोली में दो घरों के ढहने से दो बच्चों सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।
- कुछ इलाकों में बारिश का पानी घटा है, लेकिन कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है।
- लोकल की हार्बर लाइन अब भी ठप।  
- मुंबई में फिर बारिश शुरू। कई इलाकों में तेज बारिश।  
- नौसेना ने बारिश से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मुंबई के विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक रसोई और खानपान केन्द्र खोला।  
- बीएमसी ने अपने सारे कर्मचारियों की छुट्‍टी रद्द की। सभी को काम पर बुलाया।  
- राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि महानगर में मूसलाधार बारिश की रफ्तार आज कम होने की संभावना है।
- बारिश में 12 लोगों की मौत, 5 लापता

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top