होम भारी बारिश से मुंबई का हाल हुआ बेहाल

देश

भारी बारिश से मुंबई का हाल हुआ बेहाल

मुंबई में पिछले 3 दिन से हो रही भारी बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव, दीवारों के गिरने और बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरा मुंबई में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक तरफ घरों के भीतर तक पानी पहुंचने से लोग परेशान हैं तो वहीं सड़कों पर वाहन फंसे पड़े हैं।

भारी बारिश से मुंबई का हाल हुआ बेहाल

मुंबई. मुंबई में पिछले 3 दिन से हो रही भारी बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव, दीवारों के गिरने और बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरा मुंबई में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक तरफ घरों के भीतर तक पानी पहुंचने से लोग परेशान हैं तो वहीं सड़कों पर वाहन फंसे पड़े हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने सभी कार्यालयों को निर्देश दिया है कि वो अपने कर्मचारियों को घर जाने की इजाजत दें। भारी बारिश के चलते ठाणे, वर्ली और बांद्रा में जलभराव है। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर सिग्नल भी जलभराव की वजह से फेल हो गया है। जिसके चलते लोकल ट्रेन की सेवाएं प्रभावित हैं।

भारी बारिश के चलते किसी तरह की मुश्किल में फंसे लोगों के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है। 1916 पर कॉल करके बारिश में फंसे लोग BMC कर्मचारियों से मदद मांग सकते हैं। इसके अलावा सेंट्रल रेलवे ने हेल्पलाइन के लिए 022-22620173, वेस्टर्न रेलवे ने 022-23094064 और व्हाट्सएप पर ट्रैफिक अपडेट के लिए 8454999999 नंबर जारी किए हैं। मुंबई पुलिस ने भी मुश्किल में होने पर 100 नंबर पर कॉल करने के निर्देश दिए है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top