होम रात में पत्नी को नींद न आने के ये है 3 महत्पूर्ण कारण

रिलेशनशिप

रात में पत्नी को नींद न आने के ये है 3 महत्पूर्ण कारण

रात में पत्नी को नींद न आने के ये है 3 महत्पूर्ण कारण

रात में पत्नी को नींद न आने के ये है 3 महत्पूर्ण कारण

एक लड़की शादी करके जब ससुराल जाती है तो उसकी आंखों में हजारों सपने और चाहते होती हैं और जब ये सपने टूटते हुए नज़र आते हैं तो नींद का उडना स्वाभाविक है। और परिवार बिखरने लगता है। औरतों को नींद न आना या उनकी नींद पूरी न होना एक संवेदनशील मामला है।

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि जिस दिन पत्नी को नींद अच्छी तरह नहीं आती, उसके दूसरे दिन पति- पत्नी के बीच कहासुनी भी हो सकती है। आदमी ज्यादातर प्रेक्टिकल हो कर सोचते हैं, पर औरतें भावुक हो कर। भावुकता उनकी नींद ना आने की समस्या में बडी भूमिका निभाती है। महिला चाहे हाउसवाइफ हो या वर्किंग, उस पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। घर, ऑफिस, बच्चाों और ससुराल वालों को उसे मैनेज करना होता है। उसे हर जगह बेहतरीन परफॉरमेंस देनी है। उसे सबके अनुसार चलना पड़ता है। इन सबके बीच वह खुद को खुश रखना भूल जाती है। नींद न आने की सबसे बडी यही वजह है कि वे थोडे समय में कई सारे काम एक साथ कर लेना चाहती हैं, पर पूरी तरह कुछ भी नहीं कर पाती हैं। अगर उनसे पूछा जाए कि 9-10 साल के लंबे वैवाहिक जीवन में वे क्या चाहती हैं, तो वे कुछ नहीं बता पाती। शादी के बाद वे अपने बारे में सोचना छोड देती हैं और समझौते करना शुरू कर देती हैं।

१. अगर महिला अपने पति या साथी को हर परिस्तिथि में अपने समीप पाती है या उसके होने को शिद्दत से महसूस करती है तो उसे अच्छी नींद आती है। कुछ परिस्थितियों में अगर पति साथ है,पर उनसे बात नहीं हो पा रही, तो भी उन्हें तसल्ली रहती है कि मेरा साथी मेरे आसपास है, भले ही वह दूसरे कमरे में काम कर रहा है या सो रहा है। बातचीत न होने पर भी वह सुरक्षित महसूस करती है। लेकिन मतभेद गहराने पर जब उनके बीच सहयोग और निकटता कम होने लगती है तो यह स्थिति महिला को डरा देती है। तब सोना उसके लिए मुश्किल हो जाता है। 

२. सेक्सुअल संतुष्टि भी औरत की नींद के लिए खास मायने रखती है। कई बार दोनों के वर्किग होने के कारण उनके बीच चाह कर भी संबंध कायम नहीं हो पाते, तो कभी पति के ड्यूटी आवर्स ऎसे होते हैं कि आपस में प्यार व सहवास नहीं हो पाता। थकान की वजह से भी संबंध नहीं बनते हैं। जब सेक्स में दोनों शामिल नहीं हो पाते हैं, तो महिलाएं इस दूरी को ज्यादा महसूस करती हैं। आमतौर पर पत्नी को सिर्फ सेक्स के लिए पति द्वारा एप्रोच किया जाना पसंद नहीं आता है। उनको प्यार भी चाहिए। आदमियों को खाली सेक्स भी पूर्णता का एहसास कराता है। पति का पूरा प्यार ना पा सकने की तकलीफ उनकी नींद में रूकावट बनती है।

३. पत्नी को पति और उसके परिवार से प्यार से ज्यादा सम्मान की चाहत होती है जो अक्सर उसे कम ही मिल पाता है। इमोशनल हो कर सोचने के कारण भी उनको नींद नही आती। इकलौती लडकी या जिस परिवार में सिर्फ बहनें हैं भाई नहीं, उनको हमेशा अपने माता-पिता के अकेले रह जाने की चिंता भी सताती है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top