होम गोरखपुर अस्पताल में बच्चे दम तोड़ रहे हैं, और योगी इज्जतघर रंगने में है व्यस्त : अखिलेश यादव

सियासत

गोरखपुर अस्पताल में बच्चे दम तोड़ रहे हैं, और योगी इज्जतघर रंगने में है व्यस्त : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व CM और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की BJP सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से नाकामयाब शाबित हुई है।

गोरखपुर अस्पताल में बच्चे दम तोड़ रहे हैं, और योगी इज्जतघर रंगने में है व्यस्त : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व CM और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की BJP सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से नाकामयाब शाबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। अखिलेश ने बाराबंकी में शराब के चलते हुई मौतों पर प्रदेश सरकार को जवाब देना चाहिए। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश यादव ने ये बात कही। इस दौरान BJP के दो पूर्व विधायकों ने भी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

सैफई से बेहतर महोत्सव करें योगी -

गोरखपुर में महोत्सव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो कला के समर्थक रहे हैं, ऐसे में UP सरकार से कहेंगे कि सैफई महोत्सव से बढ़िया करिए। अखिलेश ने कहा कि बेहतर होगा अगर UP में कानून व्यवस्था संभालें। प्रदेश की कानून व्यवस्था काफी खराब है। लोगों को पीट पीटकर मारा जा रहा है और पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही, FIR दर्ज हो रही है तो उसे वापस लेने और भुगतने की धमकी दी जा रही है। गोरखपुर में बुखार से लगातार बच्चों की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के जिले में बच्चे बुखार की वजह से जान दे रहे हैं और मुख्यमंत्री इज्जतघर पुताई में लगे हैं।

गठबंधन पर कहा, हम दोस्त नहीं बदलते -

2019 लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग दोस्त नहीं बदलते हैं। ऐसे में गठबंधन की बात होगी तो जरूर बता देंगे। अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा कि सपा अभी संगठन को दुरुस्त करने में लगी हुई है। पहले पार्टी को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है, गठबंधन के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी।

BJP के दो पूर्व विधायक सपा में शामिल -

गोरखपुर से सटे कुशीनगर जिले के BJP के दो पूर्व विधायक और BSP के एक पूर्व विधायक ने इस दौरान सपा की सदस्यता ली। कुशीनगर जिले के नंद किशोर मिश्र सेवरही विधानसभा और शंभू चौधरी नौरंगिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। इन दोनों पूर्व विधायकों ने BJP छोड़कर सपा की सदस्यता ली है। वहीं BSP के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन ने भी सपा की सदस्यता ली।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top