
बहराइच। मंगलवार दिनांक 25.12.2018 को पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर व क्षेत्राधिकारी महोदय कैसरगंज के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज सन्तोष कुमार सिंह द्वारा गठित टीम द्वारा आज सुबह समय करीब 05.08 बजे बिल्हौरा नाला पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को चेक किया गया जिसके पास से एक किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद हुआ। अभि0 को हिरासत व बरामद शुदा माल को कब्जा पुलिस में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-360/18 धारा- 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मा0 न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।
अभियुक्त का नाम व पता -
1. अकबर पुत्र झगरू नि0खालेखपरहा दा0 जयसिंहापुर थाना कैसरगंज बहराइच
अभि0 का आपराधिक इतिहास -
1. मु0अ0सं0-1236/14 धारा-3/8 गो0नि0अधि0 , आरोप पत्र A-153/08.12.14
2. मु0अ0सं0-267/16 धारा-379 भादवि , आरोप पत्र A-281/15.10.16
3. मु0अ0सं0-360/18 धारा- 8/20 NDPS Act
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का विवरण -
1. उ0नि0 अखिलेश कुमार मिश्रा
2. हे0का0अंगद मौर्या
3. का0दिनेश कुमार
4. का0चन्दन कुमार, थाना कैसरगंज बहराइच।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।