-2467517327.jpeg)
benefits of banana: केला खाने के फायदे, जाने केला खाने के सही तरीके
केला हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। केला उर्जा का अच्छा विकल्प भी है। केले की गिनती चुनिंदा स्वादिष्ट और गुणकारी फलों में की जाती है। यह उन खास फलों में शामिल है, जो तुरंत पेट भरने का काम कर सकते हैं। पेट खराब हो या फिर वजन घटाना हो, केला आपकी मदद कर सकता है। केले में बहुत सारे गुण पाये जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं,केला खाने के फायदे -
benefits of banana: केला खाने के फायदे
हड्डियाँ स्वास्थ्य रखने में-
हड्डियों के लिए केला खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। । यह कैल्शियम से समृद्ध है और हड्डियों के विकास व मजबूती के लिए कैल्शियम की अहम भूमिका होती है।
हृदय स्वस्थ रखने में-
हृदय स्वास्थ्य के लिए भी केला खाने के फायदे देखे गए हैं। यह पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो दिल का दौरा, स्ट्रोक और हृदय रोगों से होने वाली मौतों को कम कर सकता है। अध्ययन में पाया गया है कि शरीर में पोटैशियम की कम मात्रा उच्च रक्तचाप को बढ़ा सकती है और स्ट्रोक का कारण बन सकती है।
शरीर को उर्जा प्रदान करने में-
केला ग्लूकोज से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। इसमें 75 प्रतिशत जल होता है, इसके अलावा, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, लोहा और तांबा भी इसमें पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
आंखों के लिए-
आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी केले के फायदे बहुत हैं। केला अन्य जरूरी पोषक तत्वों के अलावा कैरोटिनॉइड से भी समृद्ध होता है, जो विटामिन ए के रूप में भी माना जाता है। विटामिन-ए आंखों के लिए जरूरी तत्व माना जाता है। यह आंखों के रेटिना में पिगमेंट को बढ़ाने का काम कर सकता है। इसके अलावा, विटामिन-ए कम रोशनी में भी साफ देखने में मदद कर सकता है। आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए रोजाना केले का सेवन करना चाहिए।
रक्त निर्माण में-
शरीर में रक्त निर्माण और रक्त को शुद्ध करने के लिए भी केला फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद लोहा, तांबा और मैग्नीशियम रक्त निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
मधुमेह में-
मधुमेह के लिए भी केले के गुण देखे गए हैं। यह फाइबर जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। फाइबर, स्टार्च, विटामिन, खनिज, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट सहित कई बायोएक्टिव कंपाउंड का अनूठा मिश्रण होता है, जो डायबिटीज से लड़ने का काम कर सकता है। केले में पोटैशियम भी पाया जाता है, जो मधुमेह के इलाज और बचाव में सहायक भूमिका निभा सकता है।
आंतों की सफाई में-
आंतों की सफाई में भी केला बहुत लाभदायक होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत होने पर केला बेहद कारगर होता है। आंतों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर या दस्त, पेचिश एवं संग्रहणी रोगों में दही के साथ केले का सेवन करने से फायदा होता है।
तनाव में-
तनाव से छुटकारा पाने के लिए भी केले का उपयोग किया जा सकता है। इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित कर तनाव से मुक्ति दे सकता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-बी भी होता है और एक रिपोर्ट के अनुसार विटामिन-बी सप्लीमेंट व्यावसायिक तनाव (Occupational stress) को कम करने और कार्य क्षमता को बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभा सकता है।
खाँसी की समस्या में-
खाँसी की समस्या दूर करने मे केला बहुत उपयोगी है।पके हुए केले को काटकर, चीनी के साथ मिलाकर बर्तन में बंद कर के रख दें। इसके बाद इस बर्तन को गर्म पानी में डालकर गर्म करें। इस प्रकार बनाए गए शर्बत से, खांसी की समस्या खत्म हो जाती है।
मुँह के छालों मे-
जुबान पर छाले हो जाने की स्थिति में गाय के दूध से बने दही के साथ केले का सेवन करना लाभदायक होता है। इससे छाले ठीक हो जाते हैं।
दमा(श्वांस)की बीमारी मे-
दमे के इलाज में भी केले का प्रयोग बेहद लाभकारी होता है। कई लोग इसके लिए केले को छिलके सहित सीधा या खड़ा काटकर, उसमें नमक व काली मिर्च लगाकर रातभर चांदनी में रखते हैं और सुबह इस केले को आग पर भूनकर मरीज को खिलाते हैं। ऐसा करने से दमा के रोगी को आराम मिलता है।
नकसीर में-
गर्मी के मौसम में नकसीर फूटने की समस्या होने पर एक पका केला शक्कर मिले दूध के साथ नियमित रूप से खाने पर सप्ताह भर में लाभ होता है। इससे नकसीर आना बंद हो जाता है।
चोट या खरोंच मे-
चोट या खरोंच आने पर केले का छिलका उस स्थान पर बांधने से सूजन नहीं होती। इसके नियमित सेवन से आतों की सूजन भी खत्म हो जाती है।
कटे-जले मे-
शरीर के किसी भी स्थान पर आग से जलने पर केले के गूदे को मरहम की तरह लगाने पर तुरंत राहत मिलती है ।
त्वचा(skin) को निखारने मे-
केले के गूदे को शहर के साथ चेहरे पर लगाने से त्वचा की झुर्रियां खत्म होती हैं, और त्वचा में कसाव आता है। इसके प्रयोग से चेरे पर प्राक़तिक चमक भी आती है।
महिलाओं में श्वेत प्रदर की समस्या मे-
महिलाओं में श्वेत प्रदर की समस्या होने पर, नियमित रूप से दो पके केलों का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। प्रतिदिन एक केला लगभग 5 ग्राम शुद्ध देसी घी के साथ सुबह और शाम को खाने से भी प्रदर रोग दूर होता है।
बालों की समस्याओं मे-
बालों के साथ-साथ केला बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए सबसे पहले केले को मैश कर के एक चौथाई जैतून का तेल और अंडा का सफेद भाग निकालकर इसे मिक्स करें। मिक्स करने के बाद इसे अपना बालों में लगाएं और करीबन 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को अच्छी शैम्पू से धो लें।
पीलिया के इलाज में-
पीलिया के इलाज में भी केले का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए केले को बगैर छीले, भीगा चूना लगाकर रातभर ओस में रखा जाता है, और सुबह छीलकर खाया जाता है। इसे खाने से पीलिया दूर हो जाता है। यह प्रयोग एक से तीन सप्ताह तक नियमित रूप से करना चाहिए।
एनीमिया में-
एनीमिया एक घातक बीमारी है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी से होती है। लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में फोलेट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शरीर में फोलेट की कमी एनीमिया का कारण बनती है। केला एक गुणकारी फल है, जो फोलेट से भरपूर होता है। एनीमिया से बचने के लिए आहार में केले को जरूर शामिल करें।
वजन बढ़ाने मे-
वजन बढ़ाने के लिए भी केले का प्रयोग रामबाण उपाय है। प्रतिदिन एक पाव दूध के साथ दो पके केले का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। लगभग एक महीने तक यह प्रयोग काफी लाभप्रद सिद्ध होता है।
दिमागी क्षमता को बढ़ाने में-
दिमागी सेहत के लिए भी केला बहुत फायदेमंद होता है। यह एक पौष्टिक और दिमागी क्षमता बढ़ाने वाला आहार है।
केला खाने के सही तरीके-
आइये जानते हैं केला खाने का सही तरीका व समय-
सुबह के नाश्ते में केला शामिल करना अच्छा है लेकिन इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। केले के साथ ड्राई फ्रूट्स, सेब और अन्य फलों का भी सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में अम्लीय पदार्थों की मात्रा में कमी आ सके। केले में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा के संतुलन को बिगाड़ सकता है। इससे कार्डियोवास्कुलर सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
सुबह खाली पेट केला खाने से भूख मर जाती है। जो शरीर के लिए अच्छा नहीं है। अधिकांश लोग रात में सोने से पहले केला खा लेते हैं, जबकि ऐसा भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि रात में केले खाने से बीमार हो सकते हैं। रात में केले खाने से खांसी की समस्या हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार ब्रेकफास्ट के बाद केले का सेवन करना चाहिए। केला खाने का सही समय सुबह 8 से 9 बजे का होता है। बशर्ते आप ब्रेकफास्ट कर चुके हों।
अगर आप शरीर को ताकतवर और मजबूत बनाना चाहते हैं। तो रोजाना दो केले का सेवन जरूर करें। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी और ताकत मिलती है। रोजाना आप सुबह व्यायाम करके खाली पेट नाश्ते में दो केले और दूध का सेवन करें। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। और इससे शरीर ताकतवर बन सकता है।
सुबह व्यायाम करने के बाद खाली पेट केला खाने का सबसे सही समय होता है। इससे शरीर को पूरे फायदे मिलते हैं जबकि रात को केला खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। ibmnews24 इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।