होम बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित हुए सी.एम.एस. शिक्षक

शिक्षा

बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित हुए सी.एम.एस. शिक्षक

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के फिजिक्स शिक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह यादव को शैक्षिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से नवाजा गया है। श्री यादव को यह सम्मान आई.एम.एस. इंजीनियरिंग कालेज, गाजियाबाद एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया

बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित हुए सी.एम.एस. शिक्षक

लखनऊ, 6 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के फिजिक्स शिक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह यादव को शैक्षिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से नवाजा गया है। श्री यादव को यह सम्मान आई.एम.एस. इंजीनियरिंग कालेज, गाजियाबाद एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह यादव को क्लास रूम से इतर भौतिकी विषयक गतिविधियों में प्रतिभाग हेतु छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं छात्रों की प्रतिभा को उभारने के अतुलनीय प्रयासों हेतु इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। शैक्षिक क्षेत्र में श्री यादव अपने कठिन परिश्रम एवं ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु विशेष रूप से जाने जाते हैं।श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 60 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

श्री शर्मा ने बताया कि इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top