होम कर्नाटक में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए

देश

कर्नाटक में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए

कर्नाटक में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए

कर्नाटक में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए रविवार को गंगावती तालुक पहुंचे जहाँ उन्हें काले झंडे दिखाए गए। राहुल शनिवार से चार दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। शनिवार को राहुल ने हॉस्पेट और बेल्लारी में सभा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने से लोगों की अपील की। राज्य में उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा भी की। कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं, राज्य में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस नेता राज्य में फिर से सरकार बनाने के लिए कोशिशे कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार कर्नाटक में रैलिया करके भाजपा और मोदी पर निशाना साधते  हुए कहा कि जो आपको झूठे वादे करते हैं, झूठे सपने दिखाते हैं, उन पर भरोसा कर के आपको कोई फायदा नहीं मिलने वाला। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है, नरेंद्र मोदी जी के शब्द खोखले हैं, वो जो कहते हैं वो करते हैं नहीं हैं। नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने एक घंटे के लंबे भाषण में भविष्य के बारे में बात नहीं की, या युवाओं को रोजगार देने या किसानों को मदद करने के लिए नहीं कहा। उन्होंने एक घंटे में कांग्रेस पार्टी और पिछले समय के के बारे में बात की। देश प्रधानमंत्री से भविष्य के बारे में सुनना चाहता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top